• Wed. Aug 19th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनपद में खाद की आपूर्ति पर किसानों ने दी जिलाधिकारी को तालियां बजाकर दी बधाई

ByBKT News24

Aug 19, 2026

जनपद में खाद की आपूर्ति पर किसानों ने दी जिलाधिकारी को तालियां बजाकर दी बधाई

** न्याय पंचायत स्तर बीमा कम्पनी कैम्प आयोजित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करे:- जिलाधिकारी

** सोसायटी से जुड़े किसानों को प्राथमिकता से मिलेगी खाद:- जिलाधिकारी

** जनपद में कृषकों ने कराई फार्मर रजिस्ट्री, फार्मर रजिस्ट्री रजिस्ट्री कराने पर जिलाधिकारी ने की प्रसन्नता व्यक्त

विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
उन्होंने किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी अधिकारी किसानों की शिकायतों और उनकी समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें, किसान दिवस शासन स्तर पर बेहद संवेदनशील एवं अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित किसानों के मध्य कहा कि किसान इस अवसर पर अधिक से अधिक खेती किसानी में आ रहीं समस्याओं को बताएं ताकि समस्याओं का निस्तारण किया जा सके और किसान दिवस की सार्थकता सिद्ध हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान दिवस में किसानों द्वारा दी गई शिकायतों/ समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण हो, उसके लिए संबंधित अधिकारी किसान बैठक में अवश्य उपस्थित रहे, अन्यथा कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती किसानी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना और समस्याओं को संवेदनशील होकर तत्काल निस्तारण किया जाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विभागों को आपसी सामंजस्य बनाते हुए किसानों को अधिक से अधिक विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए खेती को कैसे लाभदायक बनाया जाय, उनके उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए, कैसे उन्हें उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाया जा सके पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए।
किसान दिवस पर आयोजित किसान बैठक में किसानों द्वारा बीमा संबंधित अनेकों शिकायतों पर जिलाधिकारी ने एक्शन लेते हुए बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द न्याय पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित करते हुए बीमित किसानों को बीमा पालसी दिये जाने के संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि फसल क्षति पर क्लेम प्राप्त करने में समस्या न हो। उन्होंने उपस्थित किसानों को सुझाव दिया कि बीमा क्लेम की जानकारी कृषि अधिकारियों को भी उपलब्ध कराएं, ताकि क्लेम न मिलने पर समीक्षा की जा सके।
किसान दिवस की बैठक में किसान श्री द्वारका प्रसाद पुत्र रामसिंह निवासी चकारा मऊरानीपुर ने बताया कि मेरा किसान क्रेडिट कार्ड उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक बम्हौरी में है।
जिसका खाता संख्या 94038800016209 है। जिससे कंपनी द्वारा 31 जुलाई 2025 को 2366.15 रुपया प्रीमियम काटा गया। फसल क्षति होने पर मुआवजा नहीं मिल सका महोदय बीमा क्लेम दिलाने की कृपा करें। जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण का निस्तारण जिला कृषि अधिकारी द्वारा किए जाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में श्रीरामकुमार सिंह घोष, ब्लाक अध्यक्ष चिरगांव ने अपनी बीमा संबंधी शिकायत करते हुए 2025 का बीमा किसानों को नहीं मिला। उन्होंने बीमा कंपनी द्वारा सभी किसानों को बीमा का पैसा दिलाए जाने की मांग की।
किसान दिवस पर आयोजित बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने जनपद में पर्याप्त उर्वरक की आपूर्ति पर जिलाधिकारी को बधाई दी और तालियां बजाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर किसान नेता श्री महेंद्र शर्मा, किसान नेता श्री कमलेश लंबरदार,श्री राजेश कुमार बिरगुंआ, श्री सुनील रिछारिया, श्री सुरेंद्र पुरातिनी सहित अन्य किसानों ने भी अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों से समय से उनका निस्तारण कराए जाने की मांग की।
आयोजित किसान दिवस का संचालन जिला कृषि अधिकारी ने किया।बैठक में उपायुक्त श्री शिखर कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ डॉ0 बालमुकुंद श्रीवास्तव, सीबीओ डॉ संजय कुमार सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री दीपक कुशवाहा, श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, श्री लल्ला सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री राजकुमार यादव, सहित लघु सिंचाई,उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, बीमा कंपनी व अन्य विभागीय अधिकारी तथा किसान गण उपस्थित रहें।
————————————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित