• Thu. Aug 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

झांसी की टीम बहुत अच्छी और पॉजिटिव हमेशा याद रहेंगी:- श्री बीबीजीटीएस मूर्ति एसएसपी मेरठ

ByBKT News24

Aug 27, 2026

झांसी की टीम बहुत अच्छी और पॉजिटिव हमेशा याद रहेंगी:- श्री बीबीजीटीएस मूर्ति
एसएसपी मेरठ

** एसएसपी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति का हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह में याद किए गए कुशल नेतृत्व के किस्से

** नवागंतुक एसएसपी श्री विकास कुमार का जिलाधिकारी और पूरी टीम ने किया स्वागत

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के झाॅसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के पद पर स्थानांतरण के बाद 27 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसके साथ ही नवागंतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार का किया स्वागत।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, नवागंतुक एसएसपी श्री विकास कुमार, उपाध्याय जेडीए, एसीईओ बीडा, सीडीओ,अपर जिलाधिकारी, सीओ, पीडीआरडीए डीपीओ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों और नेतृत्व की सराहना की।
समारोह के दौरान डीएम श्री गौरांग राठी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन, अनुशासनप्रियता, संवेदनशील व्यवहार और कार्यशैली को याद किया, उन्होंने चलाए गए विशेष अभियान की भी प्रशंसा की। आपके द्वारा जनपद में महिला और बाल सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में एसएसपी मेरठ को एक सौरभ गांगुली की तरह गुणों वाला कप्तान बताया।
जिलाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपनी तैनाती के दौरान जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की सहायता के लिए साइबर सेल और साइबर थाना की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्यप्रणाली में तकनीक और आधुनिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल को भी बढ़ावा दिया, इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते रहे। उनके नेतृत्व में जनपद पुलिस ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया।
कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में विदाई समारोह में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, उपाध्यक्ष जेडीए श्री हिमांशु गौतम, एसीईओ बीडा श्री प्रवीण वर्मा,सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड सहित समस्त अपर जिलाधिकारी, सीओ पुलिस अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री बीबीजीटीएस मूर्ति को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि झाॅसी में कार्यकाल के दौरान उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजन का लगातार सहयोग मिला। उन्होंने पुलिस सेवा में टीमवर्क, अनुशासन, संवेदनशीलता और जनता के प्रति जवाबदेही को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही पुलिसकर्मियों से भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
समारोह के अंत में जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री बीबीजीटीएस मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के लिए बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह का संचालन श्री शिवाकांत ने किया। इस अवसर पर पुलिस एवं कलेक्टर विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
———————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित