भारी बारिश से जलभराव की स्थिति पर प्रशासन अलर्ट, राहत एवं बचाव कार्य जारी*
*जिलाधिकारी के निर्देश पर आर्मी और पीएसी पहुंची मौके पर लोगों को पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर*
झांसी। जनपद में 27 अगस्त 2026 को हुई भारी बारिश के कारण विभिन्न तहसीलों के कुछ ग्रामों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
तहसील टैहरौली के ग्राम नोटा हाटी में अत्यधिक वर्षा से नाले के किनारे स्थित निचले इलाकों में पानी भर गया जिस पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, अब पानी तेजी से घट रहा है ।
ग्राम खडौरा में भी मकान में पानी घुस गया है। परिवार को पड़ोसी के घर में शिफ्ट करा दिया है। खाने पीने की कोई समस्या नहीं है। जिला अधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया, अब घर से पानी निकल गया है। शिफ्ट के परिवार को राशन भी उपलब्ध करा दिया गया है, अब इन्हें समस्या नहीं है।पानी का इनलेट बंद किया जा चुका। आउटलेट से पानी ड्रेन हो रहा है। कोई समस्या नहीं है।
तहसील गरौठा के पसौरा में सूचना प्राप्त होते ही डीएम द्वारा त्वरित निर्देश पर आर्मी और पीएसी को मौके पर भेजकर प्रभावित लोगों को ग्राम के ऊपरी भाग में शिफ्ट किया गया है, सभी सुरक्षित हैं।
ग्राम खडौरा में ग्रामीणों के घर में भी पानी भर गया था। तत्काल रेसिक्यू टीम मौके पर पहुंची और परिवार को भाई के मकान में शिफ्ट किया गया है। खडौरा में अन्य ग्रामीणों के घर में पानी प्रवेश कर गया, जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इनको ऊपरी भाग में अपने अन्य मकान में शिफ्ट कर गये हैं।
तहसील मऊरानीपुर के चेक डैम का जलस्तर बढ़ने के कारण 04 मछुहारे फंस गए थे। सूचना प्राप्त होते ही आर्मी एवं पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तहसील टहरौली के ग्राम बंकापहाड़ी में एक ग्रामीण के घर में पानी भर गया था। मौके पर नायब तहसीलदार को भेजकर आवश्यक सहायता एवं राशन उपलब्ध कराया गया। वर्तमान में घर से पानी निकल गया है।
ग्राम टोडीफतेहपुर में जलभराव के कारण लगभग 25 लोग घरों में फंस गए थे। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना की गई। ग्रामीणों को आश्रय स्थल/जैन धर्मशाला में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित किए जाने तथा राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। ग्राम छोटा हाटी, तहसील टहरौली में चेक डैम के ओवरफ्लो होने के कारण पानी भर गया था। वर्तमान में पानी तेजी से कम हो रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर शिफ्टिंग एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जलभराव की समस्या पर तत्काल जिला कण्ट्रोल रूम जिसका नंबर 05102371100/2371199 है, पर फोन कर सूचना दी जा सकती है।
——————————–
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।

