• Mon. Aug 31st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

नशा मुक्त भारत का संदेश देने को होगी 01 सितंबर को 06 किलोमीटर की दौड़

ByBKT News24

Aug 29, 2026

नशा मुक्त भारत का संदेश देने को होगी 01 सितंबर को 06 किलोमीटर की दौड़

** अब दौड़ सिर्फ जीतने के लिए नहीं बदलाव के लिए होगी:- सीडीओ

** बरुआसागर में आयोजित दौड़ को संपन्न कराने के लिए सीडीओ ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी

आज मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में बरुआसागर में 01 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली “नशा मुक्त युवा विकसित भारत जन जागरूकता रन” के सफल आयोजन पर विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग बैठक में सभी को जिम्मेदारियां देते हुए समय से तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 01सितम्बर 2026 को फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन जो कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से संबद्ध है, के द्वारा बरुआसागर में नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान के तहत 06 किलोमीटर वॉकथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज का संदेश देना है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत 06 किलोमीटर वॉकथॉन प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना है।
उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि नेक और समाज को संदेश देने वाली दौड़ में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज का संदेश दिया जा सके। उन्होंने कहा कि ऐसी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकता है।
सीडीओ ने बैठक में 06 किलोमीटर की दौड़ के दृष्टिगत सीएमओ को एंबुलेंस कि चिकित्सकों सहित टीम के साथ उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, नगरपालिका बरुआसागर को बस स्टैंड जहाँ से दौड़ का शुभारंभ होना है और समापन भी रूट पर साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गड्ढामुक्त सड़क तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित रूट पर पुलिस व्यवस्था और ट्रैफिक की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने सभी को स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ0 शिशिर पुरी, एसीएमओ डॉक्टर एनके जैन, श्री गुरदीप सिंह, सुश्री श्वेता राय, सुश्री शिवानी राय सहित नगरपालिका बरुआसागर, यातायात पुलिस व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित