• Mon. Sep 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी ने किया CHC गरौठा निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट के स्टेबलाइजर का शुभारंभ

ByBKT News24

Sep 19, 2026

जिलाधिकारी ने किया CHC गरौठा निरीक्षण, ऑक्सीजन प्लांट के स्टेबलाइजर का शुभारंभ

** निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के दिए निर्देश

** जिलाधिकारी ने लेबर रूम, एक्सरे कक्ष,पैथोलॉजी लैब का किया निरीक्षण,साफ-सफाई के लिए निर्देश

** वार्ड का किया भ्रमण, मरीजों से किया संवाद और सुविधाओं की लिए जानकारी

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गरौठा का निरीक्षण किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरोठा का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा है कि अस्पतालों में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और दी जाने वाली अन्य सुविधाएं बेहतर से बेहतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने ऑक्सीजन प्लांट में लगाए गए विद्युत स्टेबलाइजर का शुभारंभ किया। स्टेबलाइजर लगाए जाने से ऑक्सीजन प्लांट को विद्युत वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिलने के साथ उसके सुचारु संचालन में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पैथोलॉजी लैब,एक्सरे रूम एवं स्टोर रूम में दवाओ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो दवाएं उपलब्ध हैं, उन्हें जल्द से जल्द मंगाना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों का इलाज बेहतर ढंग से किया जा सके।
जिलाधिकारी ने सांप्रदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरोठा का निरीक्षण करते हुए वार्ड में भारतीय मरीजों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने मरीजों से दवाओं और भोजन की जानकारी ली।उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खाने की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।इसके अतिरिक्त, दवाओं को भी समय से मरीजों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं CHC गरौठा का स्टाफ मौजूद रहा।