• Sun. Sep 20th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

लेखपाल ग्राम सिया का खतौनी में नामांतरण प्रकरण में लापरवाही बरतने पर वेतन बाधित

ByBKT News24

Sep 19, 2026

लेखपाल ग्राम सिया का खतौनी में नामांतरण प्रकरण में लापरवाही बरतने पर वेतन बाधित

** अवैध कब्जो को मुक्त कर पेमाइश/पत्थर गड्डी के बाद पुनः पत्थर गड्डी उखाड़ कर कब्जा करने वालों पर ऐसी कार्यवाही हो कि नज़ीर बन जाए

** प्रत्येक गांव में पुलिस और राजस्व को एसे प्रकरण चिह्नित करने के दिए निर्देश,

** डीएम, एसएसपी सहित विधायक ने चखा पोषणयुक्त हलुवा व नमकीन दलिया, परखा स्वाद और गुणवत्ता को

** 06 माह पूर्ण होने पर बच्चों को कराया अन्नप्रासन और भेंट की पोषण पोटली

** भूमि संबंधित अधिक संख्या में शिकायत आने पर किया असंतोष व्यक्त, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक करने के दिए निर्देश

** आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण पर शीर्षतम स्तर तक तय होगी जिम्मेदारी:- जिलाधिकारी

** जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील गरौठा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में किया प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश

** समस्त विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण कर स्वयं मौके का निरीक्षण करें

झांसी। तहसील गरौठा सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील गरौठा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र की शिकायतों और उनके निस्तारण के गुणवत्ता पर विशेष जोर दिए जाने के निर्देश दिए।
तहसील गरौठा में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस की गंभीरता का बोध होना जरूरी है, उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण शिथिलता होने पर शीर्षतम स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और कार्यवाही की जाएगी।
समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल को देखने के साथ ही निस्तारित शिकायत की प्राप्त आख्या का निरीक्षण करें यदि आख्या गुणवत्ता विहीन है तो स्वयं मौके का निरीक्षण करते हुए आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। मौके पर विभागों की आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया गया और निस्तारण से संतुष्ट और असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने तहसील गरौठा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर भूमि संबंधी अधिक शिकायतें प्राप्त होने पर कहा कि अधिक शिकायतें प्राप्त होने का सीधा अर्थ यही है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा, उन्होंने निर्देश दिए की शिकायतों का निस्तारण सही और समय से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एसडीएम/ सीओ सहित (राजस्व एवं पुलिस) सहित समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए। कार्यवाही ऐसी हो कि नज़ीर बन जाए,उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16, सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील गरौठा में श्रीमती रामदेवी पत्नी स्व0 नृपत उर्फ बलराम ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि खतौनी में पति का नाम नृपत लिखा है एवं आधार कार्ड में बलराम दर्ज है।उन्होंने बताया, नृपत और बलराम दोनों ही नाम प्रचलित हैं। लेखपाल द्वारा नामांतरण में लगातार परेशान किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल लेखपाल शशांक गर्ग का वेतन बाधित करने के अतिरिक्त अन्य प्रकरण कि जांच करते हुए सभी के निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस से पूर्व गरौठा प्रांगण में आईसीडीएस विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल का निरीक्षण किया। विधायक एवं जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की स्टाल पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2023 के अनुरूप नवीन रेसिपी से बने व्यंजन को चखा। उन्होंने पोषणयुक्त व्यंजन की जानकारी ली और मौके पर हलुआ व नमकीन दलिया खाकर गुणवत्ता और स्वाद की जांच की, इसके अतिरिक्त उन्होंने 06 माह पूर्ण होने वाले एक दर्जन बच्चों का अन्नप्रासन कराते हुए माताओं को पोषण पोटली भेंट की। उन्होंने पीएमएमवीवाई योजना की जानकारी ली और महिलाओं को अधिक से अधिक आच्छादित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया तथा दवाओं की उपलब्धता के साथ उन्होंने आने वाले मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान मिशन शक्ति स्टॉल का भी निरीक्षण किया और महिला पुलिस आरक्षियों से मिशन संबंधित जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, एसडीएम गरौठा श्री सुनील कुमार, डीडीओ श्री राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण श्री ब्रजभान सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।