• Mon. Sep 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की समीक्षा बैठक

ByBKT News24

Sep 21, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम की समीक्षा बैठक

** बैठक में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु विभागों को दिए गए सख्त निर्देश धूल नियंत्रण एवं हरित आवरण बढ़ाने पर दिया जोर

** जिलाधिकारी ने नगर निगम को दिए एयर स्प्रिंकलर क्रय करने के निर्देश, ताकि मुख्य चौराहों पर आमजन को वायु प्रदूषण से बचाया जा सके

** शुद्ध वातावरण के लिए, जिलाधिकारी ने स्टोन क्रैशर पर स्मॉक गन लगाए जाने के भी दिए निर्देश

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में सोमवार को ज़ूम ऐप के माध्यम से राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत सिटी लेवल इम्पीमेंटेशन कमेटी की बैठक संपन्न हुयी। जिलाधिकारी ने जनपद/नगर की वायु गुणवत्ता की स्थिति की जानकारी ली एवं सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में वायु गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग की जाए।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने पीएम 10 और पीएम 2.5 को कम किए जाने के लिए सभी उपायों पर कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम 10 को कम करने के लिए शहरों की सड़कों की स्थिति को सुधारे जाने के साथ ही, धूल कणों को कम किए जाने के लिए एयर स्प्रिंकलर का उपयोग किया जाए, उन्होंने एयर स्प्रिंकलर के माध्यम से नगर के मुख्य चौराहों पर वायु प्रदूषण को रोके जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सड़कों का पक्कीकरण, फुटपाथों का निर्माण कार्य आदि पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डेमोलिशन वेस्ट के लिए प्रॉपर डिस्पोजल मैकेनिज्म तैयार किया जाए। उन्होंने सभी स्थानीय निकायों डेमोलिशन वेस्ट के लिए उचित निस्तारण स्थल चिन्हित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसका उचित प्रचार-प्रसार भी किया जाए ताकि भवनों को ध्वस्त किए जाने के बाद अपशिष्ट को कहां डिस्पोज किया जाना है, आमजन को पता होना चाहिए। उन्होंने जहां निर्माण कार्य हो रहा है, वहां भी वायु प्रदूषण को प्रभावी ढंग से रोके जाने के और उन्होंने सड़कों पर पड़ा कंस्ट्रक्शन मटीरियल हटाए जाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने नगर के व्यस्ततम चौराहों को चिह्नित करते हैं।एयर स्प्रिंकलर लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि चौराहों पर रुकने वाले आमजन को वायु प्रदूषण से बचाया जा सके।इसके अतिरिक्त उन्होंने मोबाइल एयर स्प्रिंकलर भी नगर निगम द्वारा क्रय किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीएम 2.5 को कम करने के लिए वाहनों एवं फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने वाले उपाय अपनाए किए जाने की बात कही। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के नियमों को सख्ती से लागू किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए पीसीबी को मैनपावर बढ़ाए जाने की आवश्यकता है तो बढ़ायी जाए। जाममुक्त सड़कों के लिए सुधारीकरण कार्य किए जाएं। उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना में पीएम 2.5 में सुधार आने के कारणों का विश्लेषण कर अन्य स्थानों पर उसे लागू किए जाने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी ली। क्षेत्रीय अधिकारी यूपीपीसीबी श्री इमरान अली ने जिलाधिकारी को बताया कि इलाइट चौराहा एवं वीरांगना नगर के अतिरिक्त कार्यालय में वायु प्रदूषण मापक यंत्र स्थापित है, जिसकी लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, इसके अतिरिक्त उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में लगभग 50 स्टोन क्रेशर संचालित हैं, जिसमें 25 स्टोन क्रेशर पर स्मॉकगन लगाई जा चुकी है शेष में भी जल्द ही लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री ए सूदन, डीएफओ श्री विकास यादव, अपर नगर आयुक्त श्री राहुल कुमार यादव सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
———————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित