• Wed. Sep 23rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

टारगेट फिक्स, नवम्बर में जनपद के सभी गांवों में सप्लाई होगा नल से जल

ByBKT News24

Sep 23, 2026

टारगेट फिक्स, नवम्बर में जनपद के सभी गांवों में सप्लाई होगा नल से जल

** इमलौटा,बरथरी,टहेरका ग्राम समूह पेयजल योजना का वीसी के माध्यम से होगा सत्यापन,होगा ग्रामीणों से संवाद

** जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न

** हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना प्राथमिकता, क्षतिग्रस्त बंद पड़ी योजनाओं को तत्काल चालू करने के निर्देश

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने वीसी के माध्यम से जल निगम, जल जीवन मिशन (हर घर जल) द्वारा संचालित पेयजल योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 नग ग्रामसमूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए नवम्बर माह तक योजना अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के हर घर तक नल के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि शत प्रतिशत घरों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें लापरवाही अस्वास्थ्यता बरतने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने इमलौटा,बरथरी ,टहेरका ग्राम समूह पेयजल योजना के शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गांव के ग्रामीणों से संवाद करते हुए पानी की आपूर्ति की जानकारी लेंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ता के दौरान ग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौके पर उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं में बिछाई गई पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के 08 ग्रामों में जलापूर्ति बाधित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिन गांवों में पेयजलापूर्ति बाधित है, उन्हें जल्द से जल्द चालू कराया जाए। पाइप लीकेज , फोर्स ना होने से ऊंचाई तक पानी न पहुंचना,विद्युत दोष जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।
जिसके द्वारा कराए गए कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को नेनौरा, अड़जार, रमपुरा एंव निर्माण खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग के टहेरका ग्राम समूह योजना के 04 तथा जिला पंचायत द्वारा आस्ता ग्राम में कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने पर बाधित जलापूर्ति को जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के लिए क्षतिग्रस्त की गई पाइपलाइन को ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण खण्ड-3 के 31 रोड कटिंग के प्रकरण पर अभी तक जलनिगम द्वारा कोई काम नहीं किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां पाइप द्वारा जलापूर्ति सुनिश्चित हुई है, वहाँ की सरकारी विभागों सहित सीएचसी/पीएचसी, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक/प्राइमरी एंव हाईस्कूल सहित अन्य कार्यालयों में भी संयोजन देते हुए जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एडीएम नमामी गंगे श्री योगेन्द्र कुमार,अधिशासी अभियंता जल निगम श्री एम के सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय श्री मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री रजनीश गुप्ता, एई पीडब्ल्यूडी श्री संदीप कुमार शर्मा, डीपीआरओ डॉ0 बाल गोविंद श्रीवास्तव एवं संबंधित विभागों के अधिकारी वह कारदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
———————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित