ग्राम रक्सा में ओएसआर के अंतर्गत बनी दुकानों का पुनः ऑक्सन कर होगा आवंटन:- जिलाधिकारी
** जिलाधिकारी ने क्षेत्र पंचायतों में आय सृजित करने के स्रोतों पर दिया जोर, प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश
** स्कूल/कॉलेज, सीएचसी/ पीएचसी, सीडीपीओ कार्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के लिए अप्रोच रोड बनाने का दिया सुझाव
** जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एंव पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
** ग्रामीण क्षेत्रों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व डिजिटल लाइब्रेरी को बढ़ावा देने के निर्देश
** बड़े बाजारों में कूड़ा प्रबंधन एवं ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी को कोचिंग सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश
आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला स्वच्छता समिति श्री गौरांग राठी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति एवं पंचायतीराज विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित बड़े बाजारों को चिन्हित करते हुए कूड़ा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से ओ०एस०आर० (Own Source Revenue) सृजित करते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली को मजबूत किया जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद में संचालित बायोगैस संयंत्रों से उत्पन्न गैस एवं स्लरी के बेहतर प्रबंधन एवं सुचारु संचालन के निर्देश दिए गए। साथ ही, जहां सम्भव हो वहां छोटी दुकानों के माध्यम से रोजगार सृजन के प्रयास करने पर भी बल दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्वयं की आय सृजित करने वाली ग्राम पंचायतों में ग्रामीण हाट बाजार स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम रक्सा में रूलर मार्ट के अंतर्गत बनी दुकानों का पुनः ऑक्शन करते हुए आवंटन किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा, दुकानों का पारदर्शी ढंग से पुनः आवेदन लिया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सचिव ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने 15वें केंद्रीय वित्त आयोग (क्षेत्र पंचायत) वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण स्वराज अभियान के अंतर्गत अब तक उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की समीक्षा करते हुए विकासखंड मोंठ में 231 करोड़ से अधिक उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष 222 करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय करने पर सभी सूचनाएं सहित जानकारी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने 15 केन्द्रीय वित्त आयोग (क्षेत्र पंचायत) वित्तीय वर्ष 2026-27 की समीक्षा के दौरान कहाँ कि क्षेत्र पंचायत अंतर्गत आने वाले स्कूल/इण्टर कॉलेज,सीएचसी/पीएससी के लिए एप्रोच रोड बनाया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीडीपीओ कार्यालय,आंगनबाड़ी केंद्र में भी संसाधनों की कमी को दूर किए जाने हेतु प्रस्ताव दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रस्तावों में ब्लॉक प्रमुख के भी प्राथमिकता वाले प्रस्तावों को शामिल किए जाने का सुझाव दिया।
आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों, सीएचसी/पीएचसी एवं सबसेंटर, आरोग्य मंदिर में हर घर नल जल योजना से संयोजन दिया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उक्त स्थानों पर पानी पहुंचाया जा सके।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित स्वच्छता ही सेवा वर्ष-2026 के अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला युवा फॉर स्वच्छता, सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई जनभागीदारी एडवोकेटसी ड्राइव, स्वच्छता के लिए खेल एवं आयोजन के बाद सफाई अभियान, पर्यटन स्थलों की साफ सफाई वर्ल्ड टूरिज्म डे, स्वच्छता से समृद्धि, सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर एक दिन एक घंटा एक साथ स्वच्छ भारत दिवस आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की जानकारी ली।
बैठक के अंत में डॉ0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, झाँसी द्वारा उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उपाध्यक्ष जिला स्वच्छता समिति श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री डी के शर्मा, बीएसए श्री जितेन्द्र कुमार गौड़,डीपीओ श्री दिनेश सिंह राजपूत, डॉ0 उत्सव राज, श्री दिनेश कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य ब्लाक प्रमुख गुरसराय,जिला स्तरीय अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त जिला कंसलटेंट एवं जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

