• Sun. Oct 25th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह आयोजित

ByBKT News24

Sep 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह आयोजित

झाँसी। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिनांक 02 सितम्बर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देशों के क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह का आयोजन दीनदयाल सभागार, झाँसी में सांसद झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र श्री अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सांसद द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में प्रशासक जिला पंचायत झाँसी श्री पवन गौतम, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल, विधायक मऊरानीपुर श्रीमती रश्मि आर्य, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनपद झाँसी श्री प्रदीप पटेल एवं जिलाध्यक्ष महानगर भारतीय जनता पार्टी झाँसी श्री सुधीर सिंह उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत, बाल विकास परियोजना अधिकारी बंगरा श्रीमती स्नेह गुप्ता एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर झाँसी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव द्वारा समस्त विशिष्टजनों का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में सांसद श्री अनुराग शर्मा ने उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं एवं आंगनबाड़ी एजुकेटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री वर्तमान में समाज की रीढ़ हैं, जो प्रधानमंत्री के संकल्प ‘भारत के 2047 तक विकसित राष्ट्र’ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान निभा रही हैं। उन्होंने सभी विशिष्टजनों के माध्यम से कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशाओं को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों को केंद्र संबंधी सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किए जाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के हित में किए जा रहे कार्यों के संबंध में भी उपस्थितजनों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में श्री राजेश कुमार, परियोजना निदेशक पीडी, श्री शिशिर पुरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार गौड़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती रामबाई पाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी मऊरानीपुर, श्रीमती रानीपालिवाल, श्रीमती मीनेश राय, श्री चन्द्र प्रकाश साहू, प्रधान, श्री शशिकांत कनौजिया, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविका उपस्थित रहीं।
अंत में श्री दिनेश सिंह राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी झाँसी द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।