• Sat. Oct 24th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई मानवता, गर्भवती बीएलओ को तत्काल ड्यूटी से मुक्त करने के दिए निर्देश

ByBKT News24

Oct 24, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिखाई मानवता, गर्भवती बीएलओ को तत्काल ड्यूटी से मुक्त करने के दिए निर्देश

** एसएसआर में शिथिल पर्यवेक्षण एवं लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई :- जिला निर्वाचन अधिकारी

** विशेष अभियान के अन्तर्गत संचालित विशेष अभियान/कैम्पों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

** विधानसभा क्षेत्र झांसी नगर के मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

** जनपद में मतदाता सूची में अधिकाधिक पंजीकरण कराने पर दें बल-: जिला निर्वाचन अधिकारी

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान कार्यक्रम-2026 के क्रम में मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु विशेष अभियान का औचक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा किया गया।
आज ‘‘विशेष अभियान’’ के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा झाँसी सदर के अंतर्गत सरस्वती इण्डस्ट्रियल पाठशाला इंडस्ट्रियल इण्टर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 286, 287, 288, 289, 290 एवं 291 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 287 का बूथ लेवल अधिकारी अनुपस्थित पाया गया, जिसे तत्काल बूथ पर आने हेतु निर्देशित किया गया। बूथ भ्रमण के दौरान उनकी नजर एक गर्भवती बूथ लेवल ऑफिसर पर पड़ी, जिस पर उन्होंने सहानुभूति व्यक्त करते हुए उक्त गर्भवती महिला को को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त बूथ लेवल अधिकारियों से प्राप्त फॉर्म 6, 7 एवं 8 की जानकारी प्राप्त की। बूथ संख्या 289 के बूथ लेवल अधिकारी श्री रामकुमार एवं बूथ संख्या 290 के बूथ लेवल अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार से शादी उपरान्त शिफ्ट महिलाओं और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अथवा 01.01.2027 से पूर्व 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मा.निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में त्रुटिरहित अंकित किया जाना है । अतः नगर निगम के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये और छूटे हुए व्यक्तियों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि युवा, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएगें वोट देकर अपना फर्ज निभायेंगें। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी बूथों पर विशेष कैम्प लगाया गया है। जहॉ पर मतदाता की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने महिला मतदाताओं को भी जागरूक करते हुए बताया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में नर-नारी सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि संकल्प ले, वोट करेंगे शान से, लोकतंत्र का ये आधार, वोट ना कोई हो बेकार।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरांग राठी ने आज विशेष अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रो पर चलाये जा रहे विशेष अभियान/कैम्प का निरीक्षण कर सुपरवाईजर एवं बीएलओ को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रो पर सम्बन्धित मतकार्मिकों द्वारा जिम्मेदारी के साथ मतदाता पंजीकरण कार्य सम्पादित किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के भ्रमण के दौरान उप जिलाधिकारी, प्रभारी एडीओ, तहसीलदार सदर, लेखपाल सहित बीएलओ आदि उपस्थित रहे।
_____________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित