• Sat. Oct 17th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर आज मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान हुआ सम्पन्न

ByBKT News24

Oct 17, 2026

जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर आज मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान हुआ सम्पन्न

** विशेष कैम्प में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 रहे उपलब्ध

** डीईओ ने किया औचक मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, विशेष अभियान की ली जानकारी

** जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मऊरानीपुर -224 के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ व स्पोटिंग स्टॉफ से ली जानकारी

झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर आज मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को पूरे जनपद में आयोजित विशेष अभियान के अन्तर्गत बूथों का औचक निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट न पाए। सभी जागरुक मतदाता कैम्प में पहुँचकर मतदाता सूची में नाम जांच लें और नहीं होने पर फार्म-6 भरकर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज मऊरानीपुर संपूर्ण समाधान दिवस के बाद मऊरानीपुर विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर विशेष अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय रेलवे स्टेशन मऊ देहात भाग- 1 एवं 4 निरीक्षण किया। बूथ संख्या 383-386 पर नियुक्त बीएलओ अनपस्थित पाए गए जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने 224- मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय मेलोनी बूथ संख्या-390 का निरीक्षण किया जिसमें बीएलओ किरण देवी उपस्थित पाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी विधानसभाओं में विशेष कैंप लगाकर ऐसी पात्र मतदाता जो मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
वह बूथ पर पहुँच कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरकर जमा कराएं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो,जिससे निर्वाचक नामावली में शुद्धता एवं पूर्णता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी योग्य नागरिकों, विशेषकर युवा मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाएं। भ्रमण के दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया, साथ ही बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर प्रेरित व प्रोत्साहित किया।
विशेष अभियान की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलिता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित विशेष अभियान में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान को पूर्ण गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संचालित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे।
भ्रमण के दौरान उपजिला अधिकारी श्री मनोज आर्य, उपायुक्त श्री शिखर कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।