रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
** मतदाता सूची में नाम की जांच एवं सुधार करने का मौका, मतदाता अभियान का लाभ उठाएं
** बूथ लेबिल अधिकारी अनिवार्य रुप से धारण करें पहचान पत्र: रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त
** सभी बी0एल0ओ0 अपने बूथ पर फार्म-6,7,8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें
** निर्वाचन की सफलता में बूथ लेबिल अधिकारियों की अहम भूमिका
** मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में बी0एल0ओ0 रहें अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील
आज रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त श्री कृष्ण कुमार दुबे द्वारा विधानसभा निर्वाचक नामावलियोें की अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर मण्डल में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के परीक्षण हेतु 225- विधानसभा गरौठा के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर बूथ लेबिल अधिकारियों की उपस्थिति, फर्मो की उपलब्धता एवं पुनरीक्षण सम्बन्धी अन्य कार्यों के सम्पादन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में मतदान केन्द्रों पर तैनात सभी बूथ लेबिल अधिकारी मौके पर उपस्थित पाये गये। इस दौरान मण्डलायुक्त द्वारा उपस्थित बी0एल0ओ0 से मतदाता सूची निर्वाचक नामावलियों के कार्यो की जानकारी ली गयी, साथ उन्होने बी0एल0ओ0 को निर्देश दिये कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहें तथा निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र अनिवार्य रुप से धारण करें। इन विशेष तिथियों में सभी बी0एल0ओ0 अपने-अपने बूथों पर निर्वाचन से संबंधित सभी फॉर्म पर्याप्त मात्रा में अपने पास रखेंगे ताकि मतदाता को वापस न जाना पड़े। बूथ लेबिल अधिकारी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को सूची में सम्मिलित करने हेतु उनका फॉर्म-6 भरवाना सुनिश्चित करेंगे एवं अन्य आवश्यक संशोधन करने की कार्रवाई करेंगे।
मौके पर मण्डलायुक्त द्वारा प्राथमिक विद्यालय ग्राम शीला बामौर, खैर इंटर कॉलेज गुरसराय एवं प्राथमिक विद्यालय गरौठा के मतदान केंद्रों में बने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्र पर स्टैण्डी एवं बैनर स्थापित करायें जायें। बूथ लेबिल अधिकारी घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची के सत्यापन के समय ऐसे मतदाताओं का विशेष रुप से चिन्हांकन कर आख्या उपलब्ध करायें, जिनके पास वोटर कार्ड है, किन्तु उनका नाम मतदाता सूची में उपलब्ध नहीं है, उन्हें फार्म-6 बरवाते हुए मतदाता सूची में शामिल करें।
उन्होने कहा कि सभी बूथ लेबिल अधिकारी अपने क्षेत्र में विशेष तिथियों के अतिरिक्त प्रतिदिन 20 से 22 घरों का भ्रमण अनिवार्य रुप से करें, इसके साथ ही बूथ के लिंगानुपात, ईपी रेशियो, 18 से 19 वर्ष के मतदाता, मृतक व्यक्ति, नये मतदाता एवं शिफ्टिड मतदाताओं का अनिवार्य रुप से चिन्हांकन करें। घर-घर भ्रमण के समय बूथ लेबिल अधिकारी अपना पहचान पत्र अनिवार्य रुप से धारण करें, जिससे मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करने में किसी प्रकार की असहजता न हो। सभी बूथ लेबिल अधिकारी अपने दायित्वों का सत्पादन संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें, जिससे निर्वाचन सकुशल रुप से सम्पन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री कुंवर पंकज,अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार सहित तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

