• Sat. Nov 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनसंवाद के दौरान शिकायतकर्ता के असंतोषजनक फीडबैक पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

ByBKT News24

Nov 21, 2026

जनसंवाद के दौरान शिकायतकर्ता के असंतोषजनक फीडबैक पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण

** शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता और गुणवत्ता पर करें फोकस :- जिलाधिकारी

** निजी/सरकारी भूमि एंंव चक रोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त, निस्तारण मौके पर टीम द्वारा किए जाने के निर्देश

** जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में ई-लॉटरी में चयनित किसानो को
निःशुल्क बीज किट की वितरित

** लेखपाल पैमाइश, दाखिला खारिज, अवैध कब्जे सहित भूमि सम्बन्धित प्रकरण के निस्तारण हेतु विभिन्न धाराओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करें

** विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद स्वयं मौके का निरीक्षण करें

तहसील मोंठ के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों से कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा और गुणवत्ता परक किया जाना सुनिश्चित किया जाए। आज प्राप्त समस्त शिकायतों को स्वयं संज्ञान में लेते हुए निस्तारित शिकायतों का मौके पर स्वयं परीक्षण करें ताकि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट होना भी सुनिश्चित किया जा सके।
संपूर्ण समाधान के अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सम्पूर्ण समाधान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस/जनसुनवाई माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बिंदु है, जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय अंतर्गत निस्तारण किए जाने हेतु समय-समय पर निर्देशित करते हुए निस्तारण की क्रास चेकिंग भी की जाती है। अतः समस्त अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द गुणवत्तापरक निस्तारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस मोंठ में भूमि संबंधित विवाद अथवा सरकारी एवं निजी भूमि/चक रोड पर अवैध कब्जों की शिकायतें प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित लेखपालों को कार्यशैली में सुधार लाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध कब्जों की शिकायत के संदर्भ में टीम गठित करते हुए मौके पर जाकर चकरोड, निजी एवं सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की पैमाइश के बाद पत्थर गड्डी उखाडकर पुनः कब्जा करने वालों पर सख्ततम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर समस्त राजस्व कर्मचारी एवं अधिकारियों को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता का पुनः गंभीरता से अध्ययन करने का सुझाव दिया ताकि भूमि सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण राजस्व संहिता के प्रकाश में समयबद्व और पारदर्शी ढंग से किया जा सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने “जन-संवाद” के दौरान श्री शशिकान्त दुबे पुत्र स्व० हरीशंकर नि० पूंछ, मोंठ जिला झॉसी द्वारा दिये प्रार्थनापत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि “उसके खेत आराजी संख्या 1375 मौजा पूंछ तहसील मोठ की हदबन्दी एवं पत्थरगड्डी नहीं की जा रही है। विपक्षी से मिलकर भ्रामक आख्या लगाकर न्यायालय में आख्या पेश की जा रही है। शिकायतकर्ता के द्वारा हदबन्दी एवं पत्थरगड्डी कराये जाने का अनुरोध किया गया।
अतः उपरोक्त प्रार्थनापत्र मय संलग्नक आपको इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि संलग्नक दोनों आख्याओं में से एक आख्या में आवादी होने एवं स्थाई चिन्ह न होने के कारण हदबन्दी न हो सकने की आख्या न्यायालय में पेश की गयी एवं एक आख्या में राजस्व निरीक्षक द्वारा हदबन्दी आख्या न्यायालय में पेश की गयी। उपरोक्त दोनों आख्यायें अपने आप में संदेहास्पद हैं। यदि हदबन्दी पूर्व में हो सकती है तो बाद में क्यों नहीं। अतः प्रकरण में दोनों आख्यायें प्रस्तुत करने वाले राजस्व निरीक्षकों को बुलाकर स्पष्ट करें कि कौन सी आख्या सही है एवं भ्रामक आख्या देने वाले राजस्व टीम पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये सही आख्या से न्यायालय में विचाराधीन वाद का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें।
जिलाधिकारी ने शिकायत के निस्तारण की जानकारी ली।शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत के निस्तारण पर असंतुष्ट फीडबैक
देने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की कार्यवाही के पश्चात जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित निशुल्क बीज ऑनलाइन ई लॉटरी द्वारा चयनित लाभार्थी कृषकों को निशुल्क बीज चना,मसूर किक का वितरण किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 शिशिर पुरी, एसडीएम श्री आशीष कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित