सामूहिक गोबर्धन भगवान की पूजा व आरती कर मनाया अन्नकूट उत्सव
झाँसी। ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रागण में दीपावली के पर्व पर सामूहिक गोवर्धन भगवान की पूजा व आरती कर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। प्रारम्भ में आचार्य के मन्त्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा- अर्चना कर बुन्देली व्यंजनों की प्रसादी अर्पित की गयी। तत्पश्चात भगवान की आरती कर सभी परिक्रमा दी। गोवर्धन भगवान आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। रंगोली का चौक पूरा गया। अन्नकूट उत्सव धूम-धाम में मनाया गया। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, पूर्व केन्द्रीयमंत्री प्रदीप जैन आदित्य’, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, ब्राहमण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, मनोज पाठक, छोटू महाराज, दीपक यादव, मयंक श्रीवास्तव (पार्षद), शिवम वर्मा, अमित पाठक, राजा परिहार, व्यापारी नेता संजय पटवारी, योगेश नामदेव, अनिल रिछारिया, मनमोहन मनु, राजू रिछारिया, विष्णु गुप्ता, सुरेश कुशवाह, राजीव पाठक, आर. पी. निरंजन, ऋषभ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। गोवर्धन भगवान की जयकारो एवं शंख की ध्वनि से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा।
