भगवान श्री शालिगराम जू संग तुलसीजू का टीका एवं पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न
झाँसी। युवा ब्राह्मण महासंघ एवं तुलसी विवाहोत्सव महासमिति के संयुक्तत तत्वावधान में भगवान श्री शालिगराम जू संग तुलसी जू विवाह समारोह पर आज मिशन कम्पाउण्ड से दुल्हा बने भगवान श्री शालिगराम जू की बारात निकाली गयी जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास ने पूजा अर्चन एवं आरती कर किया।महासंघ के अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी के नेतृत्व में भगवान श्री शालिगराम जू की बारात में सबसे आगे ढोल नगाड़े, इसके पीछ धार्मिक धुन बजाते हुए बैण्डबाजे आकर्षक का केन्द्र रहे। सिंहासन पर विराजमान दूल्हा बने भगवान श्री शालिगराम जू का जगह-जगह स्वागत एवं तिलक व आरती की गयी। बारात में आचार्य हरिओम पाठक, अखिलेश पाण्डेय, पिन्टू माली, बन्टी दुबे, रजत त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव पार्षद, राजकुमार अमरया, संजीव शर्मा, राजीव त्रिपाठी आदि चल रहे थे। बारात मिशन कम्पाउण्ड से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर पर पहुंची जहां पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा भगवान जी की आरती कर द्वारचार किया गया। तत्पश्चात् आचार्य मनोज पाठक के मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक रीति रिवाज से तुलसी जू एवं भगवान शालिगराम जू का विवाह कराया गया। जिसमें सर्वप्रथम जयमाला, चढ़ावा एवं बाद में तुलसी जू का कन्यादान एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन एवं श्रीमती संध्या त्रिपाठी व श्रीमती सुशीला दुबे पार्षद ने संयुक्त रूप से किया। तत्पश्चात् भांवर, पांव पखरई, कुंवर कलेवा अन्त में तुलसी जू की शुभ विदाई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपस्थित महिलाओं द्वारा मंगल गीत हरे बांस मण्डल छाये, तुलसी जू का शालिग राम जू ब्याहन आये सहित बुन्देली गारी गायी गयीं। शहनाई एवं रमतूला की धुनों से विवाह स्थल गुंजायमान होता रहा।विवाह समारोह में सदर विधायक रवि शर्मा, एमसलसी रमा निरंजन, समाजसेविका श्रीमती अनुराधा शर्मा, राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महापौर बिहारी लाल आर्य, शिक्षक विधायक डॉ० बाबूलाल तिवारी, एसआर ग्रुप के चैयरमेन सुरेन्द्र राय, संजय पटवारी, कमलेश मिश्रा, इंजी० मयंक श्रीवास्तव पार्षद, महेश पाण्डे, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, सुरेश कुवाहा, गौरीशंकर उपाध्याय, विनोद समधिया, रामेश्वर उपाध्याय, हरिओम थापक, प्रदीप सोनी, तहसील बार संघ के अध्यक्ष पंकज पाराशर मनोज थापक, बी.के. माहेश्वरी एड०, विनोद अग्रवाल,विनय उपाध्याय ,अरविंद वशिष्ठ ,विशाल गुप्ता, श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्रीमती मुन्नी पाठक,पूनम शर्मा , श्रीमती सुनीता पुरी गोस्वासमी पार्षद, श्रीमती उमा अग्रवाल, श्रीमती संगीता यादव, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती ममता लश्करी, श्रीमती मधु अग्रवाल, श्रीमती सविता पचौरी, श्रीमती नीना उदैनिया, श्रीमती संध्या त्रिपाठी, राजीव पाठक आदि उपस्थित रहे। अन्त में सभी महन्तों, आचार्यों एवं उपस्थित आगुन्तकों का महासंघ के अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।