• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष जी आशीष गौतम जी एवं पुजारी द्वारा कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया

ByBKT News24

Nov 22, 2024


झाँसी। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के सेवा प्रकल्प हेतु समर्पित श्री राम कथा पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज के श्री मुख से गणेश एनक्लेव मुस्तरा रेलवे स्टेशन मार्ग पर 23 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। श्री राम कथा कलश यात्रा दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष जी आशीष गौतम जी एवं पुजारी द्वारा कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में राम के स्वरूप में तनिष्क यादव,सीता के स्वरूप आकांक्षा मुदगिल एवं महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप शिवानी राही सबसे आगे और बैंड बाजे, डीजे, घोड़े और महिलाएं मंगलाचार गाते हुए श्री हरिहर मंदिर ईस्ट वैली से प्रारंभ होकर कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से घूमते हुए छत्रसाल कथा सभा मंडप मैं विश्राम हुई। इस अवसर पर मिशन के ट्रस्टी एवं झांसी अंचल के संयोजक डॉ जगदीश सिंह चौहान,कलश यात्रा संयोजक श्याम सुंदर सिंह परीछा, पूर्व एमएलसी,सह संयोजिका अपर्णा दुबे,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य,कुलदीप जी,जगदीश अग्रवाल, सह संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष महावीर सिंह जादौन,युवा अंचल संयोजक अनिरुद्ध रावत, ग्रामीण संयोजक श्री केशव सिंह, महानगर संयोजक रामकिशन निरंजन, महानगर युवा संयोजक उपेंद्र बबेले, महानगर भाजपा अध्यक्ष हेमंत परिहार,पंकज दुबे, मनीष परिहार, पार्षद आशीष तिवारी, राजेश यादव, हल्लू यादव,विपिन यादव, अवधेश निरंजन अंकित राय,महेंद्र कुमार मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता चेलरा, रानू देवलिया, रामबाबू यादव कल्लू, अनिल सुढेले,गायत्री अग्रवाल,सोनम शैलेंद्र यादव, आरती सिंह परिहार, राधा शर्मा,ममता शर्मा, संगीता,अभिलाषा निरंजन, डॉली शर्मा खुशबू सहित हजारों की संख्या मैं मातृशक्ति उपस्थिति रही।


error: Content is protected !!