• Mon. Dec 1st, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

श्रीराम कलेवा एवं शुभ विदाई सम्पन्न

ByBKT News24

Dec 8, 2024


“बने दूल्हा छवि देखो भगवान की, दुल्हन बनीं सिया जानकी” “विदा की डलिया खूब सजईयो”

झाँसी। भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति के तत्वावधान में विवाह पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में गांधी रोड स्थित गोपाल जी का मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव पर संगीतमय श्रीराम कलेवा हुआ जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी एवं मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा एवं विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदि ने पांव पखार कर तिलक एवं आरती की। सैकड़ों भक्तों ने कुंवर कलेवा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान श्यामा भारद्वाज एवं साथी कलाकारों द्वारा संगीतमय श्रीराम कलेवा में बुन्देली गारी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संगीतमय श्रीराम कलेवा में बने दूल्हा छवि देखो भगवान श्रीराम की, दुल्हन बनीं सिया जानकी एवं राजाराम से करो न बतियां, जनकपुर की सारी सखियां, विदा की डलिया खूब सजईयो आदि वैवाहिक गारियों को खूब सराहा गया। सखियों ने झूमकर नृत्य प्रस्तुत किया।सभी वैवाहिक कार्यक्रम वैदिक रीति रिवाज से आचार्यगणों द्वारा संपन्न कराकर शुभ विदाई की गयी। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे, बन्टी दुबे, महेश पाण्डेय, प्रदीप सोनी, कल्लू चौरसिया, मुकेश सिंघल, डॉ० प्रदीप शर्मा, प्रशांत चौबे, संजीव शर्मा, नरेश डेंगरे, राजू कौशल, राजीव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। अन्त में आभार राधे चौबे ने व्यक्त किया।


error: Content is protected !!