• Tue. Mar 3rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

व्यापार मंडल की त्रिमासिक प्रांतीय कार्यसमिति समिति की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज कानपुर में संपन्न हुई

ByBKT News24

Dec 22, 2024


झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की त्रिमासिक प्रांतीय कार्यसमिति समिति की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आज कानपुर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में संपूर्ण उत्तर प्रदेश से संगठन के सैकड़ो सम्मानित पदाधिकारी गण एवं हजारों सम्मानित व्यापरी बंधु उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी ( कानपुर) ने की,प्रांतीय चेयरमैन महेंद्र मयूर जैन जी ( ललितपुर) की गरिमापूर्ण उपस्थिति में प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता जी ( बरेली ) ने बैठक का ओजस्वी पूर्ण तरीके से संचालन कियाझाँसी से उक्त बैठक में प्रांतीय युवा अध्यक्ष जितेंद्र सोनी (जीतू ),जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता जी,महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी,जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल, जिला युवा चैयरमैन प्रदीप त्रिपाठी,जिला युवा अध्यक्ष आदर्श गुप्ता, जिला युवा महामंत्री हर्षित अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी बंधु उपस्थित रहें। बैठक का प्रारंभ भामाशाह जी एवं संगठन के प्रेरणास्रोत स्व पं श्याम बिहारी मिश्रा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं ईश बंदना से हुआ तत्पश्चात विभिन्न जनपदों से पधारे हुये पदाधिकारीगणों ने Online व्यापार से आम व्यापारी को होने वाली समस्याओं पर वृहद मंथन हुआ सभी ने एक राय होकर Online व्यापार का विरोध किया एवं एक राष्ट्रीय स्तर का आंदोलन की रूप रेखा तैयार की एवं सितंबर माह में संपन्न हुये संगठनात्मक चुनाव में चुने हुए समस्त का नव नियुक्त कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्यतापूर्वक मार्च माह में लखनऊ में संपन्न होगा!