• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सिमरधा मूंगफली केंद्र पर एसडीएम गरौठा ने पकड़ी भारी अनियमितताएं

ByBKT News24

Dec 23, 2024


संवाददाता: आयुष त्रिपाठी

 

खरीद केंद्र कराया बंद रजिस्टर जब्त कर कार्यवाही के दिए निर्देश

गुरसरांय (झांसी)। बार बार सरकारी गैर सरकारी मूंगफली खरीद केंद्रों के प्रभारियों को सख्त निर्देश के बाद भी मूंगफली केंद्र संचालक किसानों को परेशान करने से बाज नहीं आ रहे हैं इसको लेकर लगातार शिकायतें मिलने पर आज 23 दिसंबर सोमवार को डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी गुरसरांय मण्डी क्षेत्र अंतर्गत सिमरधा मण्डी स्थल पर खुले मूंगफली खरीद केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे जहां किसानों को निर्देश के बाबजूद मूंगफली खरीद हेतु टोकन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे थे पाया गया वही दो टैक्टर को सेंपल के आधार पर खरीद केंद्र संचालकों ने परेशान करने की मंशा से रिजेक्ट कर दिया था

जब डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार तिवारी ने अपने सामने पुनः सैम्पिल टेस्ट कराए तो वह सही पाए गए इसको देखकर इस खरीद केंद्र पर भारी अनियमितताएं उजागर होते दिखी जिसकों लेकर डिप्टी कलेक्टर ने उक्त खरीद केंद्र के रजिस्टर जब्त कर और जब तक सभी को टोकन नहीं दिया जाता व सैंपलिंग सही नहीं होती तब तक काम स्टार्ट नहीं किया जावेगा। झांसी जिले के गरौठा तहसील के सबसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में किसानों की आवाज सुनने के लिए जब किसानों को जानकारी हुई कि हमारे बीच डिप्टी कलेक्टर आए हैं तो उन्हें न्याय व आशा की किरण जागी। इस सम्बंध में क्षेत्र के किसानों से लेकर जागरूक नगरियों की डिप्टी कलेक्टर गरौठा से लेकर जिला प्रशासन से मांग हैं कि मूंगफली खरीद केंद्र के नाम पर किसानों व सरकार के साथ लगातार धोखाधड़ी करने वाले संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।