संवाददाता: आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। उपजिलाधिकारी गरौठा अवनीश कुमार तिवारी,तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता गुरुवार की देर रात कड़ाके की ठंड में अचानक सड़कों पर घूमते नजर आए और ठंड से बचाव को लेकर किए गए इंतजाम का मौके पर जायजा लिया। देर रात उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने गुरसरांय सरकारी अस्पताल के अंदर बने रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। जहां रैन बसेरा में रुके हुए लोगों से जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उपजिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे वहां जायजा लिया और मरीजों से हाल चाल जाना। इसके बाद उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी,तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने पैदल चलकर जगह-जगह ठंड से बचाव को लेकर जलाए गए अलाव का भी निरीक्षण किया और साथ ही पैदल चलकर अलाव के पॉइंट्स भी चेक किए। उपजिलाधिकारी अपने तहसील अमला के साथ गुरसरांय क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जरूरतमंद लोगों की खोज की और उन्हें कंबल वितरित किए। उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने बताया कि ठंड के इस दौर में प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है कि कोई भी बेसहारा व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।