• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज संक्रांति पर्व मनाया गया 

ByBKT News24

Jan 21, 2025


झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा आज हवाना होटल में संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता ने बहुत ही सुंदर शब्दों में लोहड़ी और संक्रांति की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह पर्व फसल पकने और अच्छी खेती का प्रतीक है। यह शीत ऋतु जाने और वसंत ऋतु के आने का संकेत देता है इस पर्व पर अग्नि देवता को तिल गुड़ गेहूं की बाली इत्यादि दान करके पूजा की जाती है इसी दिन से हिंदू त्योहारों की विशेष शुरुआत भी मानी जाती है। तिल के दान का भी विशेष महत्व है।सभी सदस्याओं ने हर्षोल्लास के साथ यह पर्व मनाया तथा सामूहिक कृत्य करके एक दूसरे को लोहड़ी संक्रांति की बधाई दी तथा तिल के लड्डू और मूंगफली की चिक्की के साथ कार्यक्रम संयोग का सीमा तिवारी और रचना सोनी ने सभी का मुंह मीठा कराया साथ ही सभी को तिल के लड्डू रेवड़ी गजक मूंगफली पॉपकॉर्न इत्यादि भेंट किये।कार्यक्रम में रजनी गुप्ता निधि नगरिया नेहा झा रश्मि महेंद्रू अनीता वासुदेव दिव्या गुप्ता मीनू चावला शशि सरावगी रजनी सेठ कुसुम साहू कल्पना गुप्ता सुनीता मनु भारती पल्लवी चतुर्वेदी राम श्री गुप्ता अनामिका टंडन अलका मित्तल इत्यादि उपस्थित रहे सीमा तिवारी तथा रचना सोनी ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से संचालन किया तथा कार्यक्रम के अंत में सचिव पल्लवी चतुर्वेदी तथा निधि नगरिया ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।


error: Content is protected !!