• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

भगवान महावीर की अर्चा और चर्चा सरल लेकिन चर्या कठिन हैं: मुनिश्री विलोकसागर

ByBKT News24

Jan 22, 2025


महावीर बनना कायरों के वस की बात नहीं: जैनमुनि विलोकसागर

उपदेश को जीवन में जीने वाला ही महावीर : दिगम्बर मुनि विलोकसागर

रोष नहीं रोशनी दिखाओ: मुनि विलोकसागर

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतू हुआ भूमि चयन

बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग स्थित चावला कॉलोनी के निकट मैदान में होगा महामहोत्सव का आयोजन

कॉलोनाइजर पिंटू अग्रवाल ने मुनिश्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर आग्रह किया

 

झांसी। भगवान महावीर की अर्चा और चर्चा सरल है लेकिन उनकी चर्या कठिन हैं। महावीर बनना कायरों के वस की बात नहीं, उनके उपदेशों को जीवन में जीने वाला ही महावीर बनता हैं। हमें सत्य पर विश्वास भी होना चाहिए और सत्य की ही प्रशंसा करना चाहिए। ईश्वर के प्रति श्रद्धा को मजबूत कीजिए क्योंकि ईश्वर दिल से की गई प्रार्थना सुनता हैं। रोष नहीं रोशनी दिखाओ। ये उद्गार दिगम्बर जैन मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में शहर क्षेत्र के कटरा मौहल्ला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की धर्मसभा में प्रवचन में दिए। इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतू भूमि का चयन भी किया गया। बड़ागांव गेट बाहर सूंजे खां खिड़की मार्ग पर स्थित चावला कॉलोनी के निकट मैदान में महामहोत्सव विश्वशांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। कॉलोनाइजर पिंटू अग्रवाल ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आग्रह किया। धर्मसभा के शुभारंभ में आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्य श्री आर्जवसागरजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन दिनेश जैन डीके, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, संजीव जैन ‘मिनी’ चिरगांव, प्रमोद जैन बब्बा ने किया। मुनिश्री विलोकसागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन आनन्द ड्योढिया, रविन्द्र जैन चिरगांव, राजेन्द्र जैन अछरौनी, मनोज नायक, विजय मिट्ठया ने किया। शास्त्र भेंट रमेश चंद्र जैन बिजली, अखिल जैन पिंटू एवं अंकित सर्राफ ने किया। श्रीमति राखी जैन ने मंगलाचरण किया। इस अवसर पर प्रेमचंद जैन बिजली, जिनेन्द्र सर्राफ, पुष्पेन्द्र जैन रानीपुर, महिला समाज की कोषाध्यक्षा श्रीमति सुधा सर्राफ, प्रियंका जैन, ममता जैन, पूजा जैन, रश्मि जैन, उषा ड्योढिया, संगीता जैन, रेखा सर्राफ, दीप्ति जैन, स्वाति जैन, प्राची जैन आदि उपस्थित रहें। धर्मसभा का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ ने करते हुए बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतू मुख्य पात्रों का चयन 30 जनवरी को किया जायेगा।


error: Content is protected !!