• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

ByBKT News24

Mar 2, 2025


बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

झांसी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक झांसी महानगर स्थित सौभाग्य गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं संगठित करने पर बल दिया।

बैठक में संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्यशाला की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। केंद्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान राय,राष्ट्रीय मंत्री पुनीत अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक राजू बुक्सेलर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नीरज स्वामी और महानगर अध्यक्ष दीपक साहू ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में कार्यशाला की रूपरेखा, विभिन्न सत्रों का आयोजन, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आंदोलन को प्रभावी बनाने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में समिति के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्यकर्ता कार्यशाला 23, 24 और 25 मार्च 2025 को झांसी महानगर में आयोजित की जाएगी, जिसमें चित्रकूट धाम क्षेत्र, झांसी क्षेत्र और अंतर्वेद क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बुंदेलखंडी स्वयंसेवक भाग लेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य आंदोलन को नई गति देना और संगठन को मजबूत करना है।

बैठक में क्षेत्रीय सह संयोजक संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय बाल्मीकि,सचिन झांसिया, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम् लिटौरिया, अजीत तिवारी, डा वी के गुप्ता, गोविंद दास, कृष्ण बिहारी तिवारी,मोहित तिवारी, रोहित परिहार, विशाल ठाकुर, अहमद उल्ला, इस्माइल खान, रहीस मोहम्मद, पार्षद लखन कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से रहे l


error: Content is protected !!