• Mon. Mar 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की लीगल विंग का गठन – प्रकाश हिरवानी बने अध्यक्ष*

ByBKT News24

May 14, 2025


 

*उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की लीगल विंग का गठन – प्रकाश हिरवानी बने अध्यक्ष*

झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज होटल यात्रिक में संपन्न हुई, जिसमें व्यापारियों को विधिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु लीगल विंग (चार्टर्ड अकाउंटेंट) का गठन किया गया।

बैठक के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पटवारी ने प्रकाश हिरवानी को लीगल विंग का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में विशाल अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), शिवम अग्रवाल (उपाध्यक्ष), गगन अग्रवाल (महामंत्री), विदित सेठ (मंत्री), आयुष गुप्ता (कोषाध्यक्ष), उज्ज्वल मोदी (प्रचार मंत्री), मयंक अग्रवाल (संगठन मंत्री), सागर अत्री (फाइनेंशियल एडवाइज़र), तथा अंचित अग्रवाल (मीडिया कोऑर्डिनेटर) शामिल हैं।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को श्री पटवारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सीए गौरव गुप्ता को संस्था का चीफ एडवाइज़र नियुक्त किया गया। सीए गौरव गुप्ता ने बताया कि यह लीगल विंग व्यापारियों को जीएसटी, इनकम टैक्स एवं अन्य विधिक मामलों में निःशुल्क परामर्श प्रदान करेगी, जिससे व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक में कैट के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह डांगी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन सीए गौरव गुप्ता द्वारा किया