• Sun. Oct 12th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विश्व ब्राह्मण दिवस पर हुए विप्र बंधुओ सम्मानित*

ByBKT News24

Jun 1, 2025


*विश्व ब्राह्मण दिवस पर हुए विप्र बंधुओ सम्मानित*

झाँसी – प्रेमनगर नगरा में स्थित श्रीनीलकंठेश्वर शिव महादेव मंदिर पर बुंदेलखंड सत्संग समिति के तत्वावधान में विश्व ब्राह्मण दिवस पर 151 विप्र बंधुओ को सम्मानित किया गया सर्वप्रथम पूजन-अर्चन कर महाआरती की गयी उसके पश्चात अध्यक्ष पं.सियारामशरण चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय ने सदियों से हिंदू धर्म के ज्ञान और संस्कृति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने वेदों, पुराणों और अन्य धार्मिक ग्रंथों की रचना की है। उन्होंने धर्मशास्त्र, ज्योतिष, गणित और अन्य विषयों पर भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। ब्राह्मण समुदाय ने समाज को शिक्षा और ज्ञान प्रदान किया है। ब्राह्मण समुदाय ने हमेशा धर्म और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उन्होंने हमेशा सत्य और न्याय के लिए आवाज उठाई है। ब्राह्मण समुदाय ने हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद की है व कार्यक्रम में मुख्य धर्मगुरु आचार्य चंद्रप्रकाश तिवारी लल्लन महाराज मंडलाचार्य, आचार्य हरिओम थापक राष्ट्रीय भागवताचार्य,पं.रविकांत मिश्र जी उपस्थित रहे तथा इस अवसर पर मुख्य रूप से पं.मैथिलीशरण मुदगिल,पं.अनिल सुडेले,आर.के.सहारिया,दिलीप मुदगिल,विवेक पाठक,श्रवण तिवारी,मिथलेश मिश्रा,आदेश चतुर्वेदी,कैलाश नारायण मालवीय,विश्वनाथ मिश्रा,चंद्रमोहन तिवारी,रविन्द्र बाजपेई,दीपक तिवारी,हिर्देश रानू महाराज उपस्थित रहे व संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी अध्यक्ष बुंदेलखंड सत्संग समिति झाँसी ने किया अंत मे आभार नरेश मिश्रा ने किया।


error: Content is protected !!