• Thu. Apr 16th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

दीपोत्सव व अन्नकूट समारोह मनाया

ByBKT News24

Oct 25, 2025

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ( रजि०)महिला प्रकोष्ठ झांसी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मृदुला अग्रवाल एवं श्रीमती किरन अग्रवाल चौड़ेले राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रभारी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों श्रीमती सुनीता अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्रीमती रेखा अग्रवाल झांसी मंडल संगठन मंत्री, श्रीमती ममता पार्षद जिला अध्यक्ष, श्रीमती विमला अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती रितु चौड़ेलें मुख्य कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में शालिनी मोदी,रश्मि गर्ग,स्मिता,
मनीषा, रीना, साधना, प्रीति और रूपाली की विशेष मनुहार (दीपों का दीदार होगा, खुशियों की बौछार होगी। कुछ मस्ती की बहार होगी, आना सब सज -धज कर , आखिर दिवाली का त्योहार है) पर संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक दीपोत्सव व अन्नकूट समारोह मनाया। बीते माह में हुये अग्रवाल मेले की समीक्षा प्रस्तुत की गई जिसमें सभी के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई।
कंपीटिशन में चौक पूरना की बहुत ही आकर्षक प्रतियोगिता रखी गई जिसमें प्रतिभागियों को हल्दी, रोली इत्यादि पारंपरिक रंगों से चौक बनाना था जो बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था।…………. प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मनभावन हाऊज़ी और गेम में भी सदस्यों ने आनंद उठाया।
इस सुअवसर पर सभी सक्रिय सदस्य जिसमें प्रीति, ज्योति, बबीता, पूजा, मीना, अर्चना, दीप्ति किल्पन, अनीता,नंदिनी, जंयती, रीता, अंजू,नीलमणि,रीया, मनीषा मूंगी वाले, रजनी सुरेन्द्र,अनु,ममता,सीमासिंघल,भारती,बीनागोयल,जया,मधुलिका,भावना, कल्पना,इंदू , मोनिका लेसंसदार, सुमन मोदी, सुषमा संजय आदि उपस्थित रहीं।
अंत में सचिव श्रीमती सीमा (टीटू)सागर ने सबका आभार व्यक्त किया।