• Mon. Dec 1st, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

गोपाष्टमी पर किया गया गौ माता का पूजन, मांगा विश्व शांति का आशीर्वाद

ByBKT News24

Oct 30, 2025


गोपाष्टमी पर किया गया गौ माता का पूजन, मांगा विश्व शांति का आशीर्वाद

– कथा में बताए गए गौ माता पूजन के लाभ

झांसी। गोपाष्टमी पर गौ माता का पूजन किया गया। गाय मां की पूजा कर विश्व शांति बनाए रखने की कामना की गई। कथा में माता गौ की महिमा विस्तार से बताई गई।

अंतर्‌राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ के तत्वावधान में अन्दर सैंयर गेट स्थित इस्कॉन मंदिर के पावन प्रांगण में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्त पियूष रावत ने गौ माता की महिमा बताइ। भगवान ने स्वयं अपने मुख से बोला है कलयुग में गौ माता की भक्ति ही बैकुंठ का मार्ग दिखा सकती है और बैकुंठ ले जा सकती है। गौ माता यदि किसी का भाग्य यदि बदल सकती है तो गौ माता ही एक ऐसी शक्ति है जो सबके भाग बदल सकती है और आओ हम सब मिलकर गौ सेवा करें गोपालन करें। हम सभी गौ माता से विश्व शांति का आशीर्वाद मांगा। इस्कॉन मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई। प्रातःकाल गाय माता का अभिषेक किया गया। नए परिधान धारण कराए गए। उनका श्रृंगार किया गया। गौ माता के अंग में मेहंदी, हल्दी, रंग के छापे लगाए गए दीपदान किया। धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़ आदि वस्त्र तथा जल से गाय का पूजन किया गया। धूप-दीप से आरती उतारी गई। प्रसाद भोग लगाया गया। गाय की परिक्रमा भी की गई। गौकथा को कहते हुये मंदिर के ब्रह्मचारी व्रज जन रंजन दास प्रभु ने बताया कि दीपावली के बाद आने वाली कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी पर्व के रुप में मनाया जाता है। इस दिन गौ, ग्वाल और भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। गाय को माता का स्थान दिया गया है। अतः गाय को गौ माता (गौमाता) भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौ चारण लीला शुरु की थी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए जंगल भेजा था। गाय की पूजा करने से लोगों के कष्ट खत्म हो जाते हैं। मनुष्य को धर्मलाभ प्राप्त होता हैं। मंदिर में विराजे भगवान राधा-कृष्ण जू की विशेष पूजा अर्चना गोपाष्टमी पर की गई। जल्द सुबह से शुरु हुआ कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष बृजरंजन प्रभु ने सभी को गोपाल अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी! इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सहयोगी सुरेंद्र राय, महेश सर्राफ, राजीव अग्रवाल,अशोक सेठ, मनीष नीखरा, रमेश राय , अजय अग्रवाल,प्रिय गोविन्द दास , आरके टेलर,प्रभात शर्मा,मुकेश अग्रवाल, विनोद अवस्थी ,विकास अवस्थी,अशोक गुप्ता, व्रज जन दामोदर बंधू दास, भक्त रोशन, भक्त विपिन, कन्हाई ठाकुर, सुन्दर मोहन , विजय साहू, दिलीप साहू ,आदि उपस्थित रहे। संयोजक संचालन व आभार पीयूष रावत ने व्यक्त किया।


error: Content is protected !!