• Wed. Jan 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

30 करोड़ की लागत से बने मोंठ रेलवे ओवरब्रिज का बिधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया लोकार्पण

ByBKT News24

Jan 21, 2026


30 करोड़ की लागत से बने मोंठ रेलवे ओवरब्रिज का बिधायक जवाहरलाल राजपूत ने किया लोकार्पण

गरौठा बिधान सभा को मिली विकास की बड़ी सौगात

जनसेवा और विकास ही मेरी प्राथमिकता : जवाहरलाल राजपूत

मोंठ । गरौठा विधानसभा क्षेत्र को बुधवार को वर्षों की प्रतीक्षा के बाद बड़ी सौगात मिली, जब 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मोठ रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का भव्य लोकार्पण विधायक जवाहरलाल राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि यह ओवरब्रिज क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान है। इससे रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का माध्यम है और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका लक्ष्य है।
विधायक ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 के बाद गरौठा विधानसभा में सड़क, पुल, बिजली, पानी और शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। मोठ ओवरब्रिज इसी विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी है।भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनहित की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। यह ओवरब्रिज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग को सुगम बनाएगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अशोक सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार में आधारभूत ढांचे का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा, क, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई,ब्लॉक प्रमुख बामौर चन्द्रभान सिंह अहिरवार, केशव सिंह परिहार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर, सत्यप्रकाश तिवारी, हरीशंकर राजपूत अनिल तिवारी, चन्द्रजीत सिंह गुर्जर नितिन मिश्रा,वीरेंद्र सोनी, कपिल मुदगिल, सुनील दत्त गोस्वामी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह शैली, गोविंद प्रताप सिंह, विपिन पाठक,जिनेन्द्र जैन, वालकिशु बरार, गुरदीप सिंह गुर्जर, राजेन्द्र पाल, जयचंद्र राजपूत, वीर प्रताप सिंह चौहान, भरत राजपूत, महेंद्र पुजारी, रामदास कुशवाहा, घनश्याम पाल, साकेत राजपूत, अशोक गोस्वामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के अंत में जनसमूह ने ओवरब्रिज को गरौठा विधानसभा के विकास का मील का पत्थर बताते हुए विधायक एवं भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।


error: Content is protected !!