*पुलवामा शहीद दिवस पर शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी*
झांसी आज पुलवामा शहीद दिवस पर उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा द्वारा महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा के नेतृत्व में 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए !
श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए महिला व्यापार मंडल की संरक्षिका संजना पटवारी एवं रितु पांडे ने कहा कि हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई आतंकी मारे गए। आज इस हमले की 7वीं बरसी है, और देशभर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
इस अवसर पर संध्या सिंह एवं अमृता गावड़े ने कहा कि पुलवामा हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हुए थे।
शहीद दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
इस अवसर पर अंजू सिंह, मधु सिंह, मेघा तिवारी ,किरण लता, रेखा श्रीवास ,सीमा दुबे, अनीता मालवीय ,सरला वर्मा, दीपा सिंह, सीमा वर्मा,ममता राए,सोनिया तिवारी, पुष्पा अग्रवाल आदि उपस्थित रही

