• Tue. Feb 17th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

भगवान श्री राम के जन्म के अनेकों हेतु हैं : हरवंश दास जी महाराज

ByBKT News24

Feb 17, 2026


भगवान श्री राम के जन्म के अनेकों हेतु हैं : हरवंश दास जी महाराज

झांसी। मडिया मंदिर प्रांगण में चल रही राम कथा में प्रवचन करते हुए कथा व्यास हरवंश दास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम के जन्म के अनेकों हेतु हैं जिसमें पृथ्वी को राक्षसों से विहीन करना अपने भक्तों को अनुग्रह प्रदान करना अपने जन्म लेकर मानव जीवन में आदर्श की स्थापना कैसी की जाए इसका ज्ञान मनुष्य को करना रिश्तों को मर्यादा से और बेहतर तरीके से कैसे संपादित किया जाए यह सब बताने हेतु एवं वर्षों से अपने उद्धार की प्रतीक्षा कर रही शबरी मां व अहिल्या को तारने हेतु भगवान श्री राम ने जन्म लिया बहुत ही सुंदर तरीके से अनेकों पुराणों के श्लोक का उदाहरण देते हुए राम जन्म के हेतु बताएं
सुंदर पद भजन की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया इसके पूर्व भगवान शिव पार्वती विवाह के प्रसंग में बोलते हुए कहा कि भगवान शिव पार्वती के विवाह का प्रसंग जो सुनता है उसका सर्व विधि कल्याण होता है भगवान शिव ही सबसे बड़े और सर्वोत्तम वैष्णव हैं जो हमेशा प्रभु श्री राम का नाम लेते रहते हैं और राम कथा सुनने में तलनीन रहते हैं प्रारंभ में ग्रंथ का पूजन पवन सरोगी प्रदीप सराओगी राजेश तिवारी के के गुप्ता अमित निरंजन बृजमोहन यादव रमेश सर्राफ सुरेश गुप्ता अरविंद राजन ने किया इस अवसर पर ies में सेलेक्ट हुए प्रमोद सिरोठिया के पुत्र का सम्मान किया गया एवं एक गरीब कन्या के विवाह का संकल्प सनातन उत्सव महासमिति के पदाधिकारी ने महाराज जी के माध्यम से लिया


error: Content is protected !!