• Fri. Feb 20th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

फैमिली आईडी में फिसड्डी रहने पर बीडीओ मोंठ को शो-कॉज नोटिस जारी

ByBKT News24

Feb 20, 2026


फैमिली आईडी में फिसड्डी रहने पर बीडीओ मोंठ को शो-कॉज नोटिस जारी

** सीएम डैश बोर्ड में जनपद की ऑल ओवर 31वीं रैंक, प्रभारी डीएम ने दिए सुधार लाए जाने के निर्देश

** समस्त विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाएं

** सीएम डैशबोर्ड में फैमली आईडी की प्रगति असंतोषजनक, बीडीओ को लक्ष्य निर्धारित करते हुए फैमिली आईडी बनाया जाना सुनिश्चित करें

** योजना का लक्ष्य पूरा करते हुये अधिकारी पोर्टल का स्वयं अवलोकन करे ताकि सही डाटा अपलोड हो

प्रभारी जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने सीएम डैश बोर्ड विकास कार्यों की जिला अनुश्रवण पुस्तिका की समीक्षा करते हुए जनपद की ऑल ओवर 31 वीं रैंकिंग होने पर अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कम अंक प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षाकृत रुचि लेकर कार्य करने का सुझाव दिया ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।
प्रभारी जिलाधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक में विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि अनेक विभाग यदि व्यक्तिगत रुचि लें तो अपनी रैंकिंग में सुधार ला सकते हैं,ऐसे विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिले और वह उनका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सके। उन्होंने कहा ऐसे विभाग जहां रेगुलर फीडिंग की जाती है, वहां अधिकारी स्वयं पोर्टल का निरीक्षण करते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी पैरामीटर में अच्छे अंक प्राप्त करते हुए रैंकिंग सुधारी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय प्रपत्रों का संवेदनशील होकर अध्ययन करें। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं को अपलोड करने से पूर्व सत्यापन करना अवश्य सुनिश्चित करें।
प्रभारी जिलाधिकारी ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत पिछड़ा वर्ग कल्याण की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति तथा पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना के साथ ही अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए अब तक की प्रगति सी ग्रेट और 03 प्राप्तांक पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ पुन: बैठक करते हुए स्कॉलरशिप के फॉर्म अग्रसारित करवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कॉलेज जहां डेटा पेंडिंग है और यदि छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो संस्थान का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाएगा।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने फैमिली आईडी एक परिवार-एक पहचान पोर्टल की समीक्षा करते हुए बीडीओ मोंठ को प्रगति संतोषजनक न होने पर स्पष्टीकरण जारी किया। दिनांक 16 जनवरी से 19 फरवरी 2026 तक विकास खण्ड मोंठ में कुल 41 आवेदन के सापेक्ष 35 आवेदन ही स्वीकृत किए गए, जबकि अन्य विकासखण्डों में स्थिति बेहतर है।
प्रभारी डीएम द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि विभाग को योजनान्तर्गत जो भी लक्ष्य प्राप्त हुये है उनको गंभीरता से लेते हुये पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके जिससे योजना की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर डाटा मिलान करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर विभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। कार्मिक विभाग के शासनादेश अंतर्गत विभाग की विशेष कार्य प्रकृति के अनुसार 25 अंक सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन के अनुसार आगणित किए जाएंगे जिसका प्रयोग मैरिट बेस्ट ऑनलाइन स्थानांतरण में किया जाएगा।
नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद के विभिन्न विभागों की योजना अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऐसे विभागों को टारगेट किया जिनकी जनपद में रैंकिंग बी,सी,डी श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जो नोडल अधिकारी भी हैं अपने माह के लक्ष्य के दृष्टिगत कार्य करते हुए डाटा डैशबोर्ड पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें ताकि रैकिंग को बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं में कोई भी आवेदन लंबित न रहे समस्त प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए।
बैठक में डीएम ने अपना मंतव्य स्पष्ट करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल को नियमित देखना सुनिश्चित करें ताकि योजना अंतर्गत प्रगति में सुधार लाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया की रैंकिंग में सुधार लाए जाने के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में इस मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडेय,अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल,डीडीओ श्री सुनील कुमार, आधिशासी अभियंता आरईएस श्री रजनीश कुमार,एई लोक निर्माण विभाग श्री संदीप शर्मा, डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
——————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित


error: Content is protected !!