• Sat. Feb 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

फसल कटने के बाद खाली खेतों में चकरोड की पैमाइश कर अवैध कब्जों को हटाना सुनिश्चित करें

ByBKT News24

Feb 21, 2026


फसल कटने के बाद खाली खेतों में चकरोड की पैमाइश कर अवैध कब्जों को हटाना सुनिश्चित करें

** प्रभारी जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश।

** कब्जे संबंधित शिकायतों का निस्तारण टीम गठित कर मौके पर शिकायतकर्ता के समक्ष करें :- प्रभारी जिलाधिकारी

** 22 फरवरी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का अभियान दिवस, बूथों पर उपस्थित रहेंगे समस्त बीएलओ

** आईजीआरएस पोर्टल पर समस्त विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्वयं गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें

** तहसील स्तर पर भूमि संबंधित विवादों के निपटान के लिए धारा 24 एवं धारा 151 की कार्यवाही के अतिरिक्त धारा 447 में भी कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

** समस्त विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण कर स्वयं मौके का निरीक्षण करें

तहसील झाँसी सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रभारी जिलाधिकारी श्री जुनैद अहमद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी श्री जुनैद अहमद ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों एवं संपूर्ण समाधान दिवस सहित थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता परक किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि शासन स्तर से निस्तारण का फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता शिकायत से संतुष्ट होने की जानकारी दें सकें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए मौके पर ही निस्तारित शिकायतों के शिकायतकर्ता से फोन से वार्ता करते हुए संतुष्टि की जानकारी ली।
प्रभारी जिलाधिकारी श्री जुनैद अहमद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर निजी भूमि सहित सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्ज़ा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी श्री जुनैद अहमद ने उपस्थित आमजन सहित जनपदवासियों को बताया कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन बूथ लेबल अधिकारी पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक संबंधित केंद्रों पर उपस्थित रहकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पुन: नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नाम, पते या अन्य विवरण में संशोधन अथवा नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाएं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर श्रीमती राजकुमारी उर्फ गुड्डू, पत्नी हर प्रसाद कुशवाहा निवासी मतवाना बरुआसागर ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थिया के पति हरप्रसाद का वर्ष 2013 में दुर्घटना मे पैर कटने से विकलांग हो गये थे प्रार्थिया ने उक्त मौजा फुटेरा बरुआसागर झाँसी में आराजी न0 3961, 3962 व 3963 के जुज भाग का बैनामा दिनाँक 26-06-2012 को लक्ष्मन व उसके भाईयो पुत्रगण स्व० सहू निवासी बरुआसागर जिसकी नाप 1170 वर्गफुट का क्रय किया था। जिसमे विपक्षी अभिनाश कुशवाहा निवासी उन्नाव गेट बाहर झाँसी मो0 (7985554876) जो कि प्रार्थिया को उक्त प्लाट पर निर्माण करने से रोकता है तथा कहता है मैं ही उक्त प्लॉट पर जबरन लाठी डण्डा के बल पर कब्जा करूँगा। जिसकी शिकायत प्रार्थिया के पति ने दिनाँक 01-09-2025, 04-10-2025, 05-11-2025 पर स्थानीय पुलिस व उत्त अधिकारियो से की है लेकिन आज तक कोई सुनवायी नहीं की गई तथा विपक्षी व उसके सहयोगी धमकी हे रहे थे कि वापिस प्लॉट पर गये तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देगे। श्रीमती राजकुमारी ने पुन: निवेदन करते हुए कहा कि उपरोक्त घटना किसी सक्षम ईमानदार अधिकारी से जाँच कराए जाने का अनुरोध किया।
प्रभारी जिलाधिकारी श्री जुनैद अहमद ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरआई एंव थानाध्यक्ष बरुआसागर को मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम सदर श्री गोपेश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार सिंह, तहसीलदार सदर श्री विवेक कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ——————————————–

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित