• Sat. Mar 7th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विभागीय अधिकारी प्रतिदिन 05-05 ग्रामों का निरीक्षण कर आमजनमानस की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करायें: मा० जल शक्ति मंत्री जी*

ByBKT News24

Mar 6, 2026


विभागीय अधिकारी प्रतिदिन 05-05 ग्रामों का निरीक्षण कर आमजनमानस की पेयजल सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करायें: मा० जल शक्ति मंत्री जी*

*बांधों एवं नहरों में पानी की उपलब्धता एवं गर्मी में पेयजल आपूर्ति हेतु किये जा रहे नवाचार को आमजनमानस में साझा करें अधिकारी*

*पूर्व में निर्मित पुराने पुल एवं पुलियों की मरम्मत कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करायें*
——————–
झांसी: आज श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, मा० मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में झांसी, जालौन एवं ललितपुर के विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक राजघाट कालोनी स्थित केन बेतवा लिंक नहर परियोजना सभागार में आयोजित की गयी।
बैठक में मा0 जलशक्ति मंत्री जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जल निगम के सभी अवर अभियंता, सहायक अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता प्रतिदिन 05-05 ग्रामों का भ्रमण कर पेयजल आपूर्ति की प्रगति का निरीक्षण करें तथा निरीक्षण के दौरान ग्रामों में अधिक से अधिक ग्रामवासियों की उपस्थिति में जनचैपालों का आयोजन कर ग्रामवासियों को जल जीवन मिशन के तहत किये गये नवाचारों से जागरुक करें। विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करायें, जिससे लोगों को गर्मी में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता पूर्ण हो सके।
उन्होंने कहा कि खेतों में सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता हेतु सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंता नहरों की सफाई एवं सुरक्षा हेतु किये गये नवाचार कार्यों के वीडियो एक सप्ताह के भीतर पीपीटी के माध्यम से उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि नहरों में सिवार किस्म की घास की सफाई के लिए कार्ययोजना बनायें, जिससे किसान भाईयों को खेतों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। झांसी सदर विधान सभा में नहरों की सफाई के दौरान मा0 मंत्री जी ने निर्देश दिये कि सीपरी नहर पर लाईनिंग कार्य पूर्ण करायें, जिससे नहर के पानी का सदुपयोग हो सके। इसके साथ ही विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान चलाकर पहुज नदी की सफाई एवं सुरक्षा का कार्य करें, जिससे नदी में जल स्रोत बना रहे। उन्होंने कहा कि झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में पूर्व से स्थापित सड़क पर बने पुल एवं पुलियों की मरम्मत का कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करायें।
बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा मा0 मंत्री जी को बुन्देलखण्ड के जनपदों में संचालित पेयजल परियोजनाओं, खेतों में सिंचाई हेतु बांधों, नहरों एवं अन्य जल स्रोतों में जल भण्डारण की उपलब्धता एवं गर्मी के समय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत आमजनमानस को पेयजल आपूर्ति की तैयारियों तथा शासन के निर्देशन में नहरों की सफाई एवं सुरक्षा तथा पेयजल आपूर्ति हेतु किये जा रहे अभिनव प्रयासों से अवगत कराया गया।
बैठक में मा0 विधायक सदर श्री रवि शर्मा, मा0 विधायक मऊरानीपुर डाॅ0 रश्मि आर्य, मा0 विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, मा0 विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा, मा0 सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे झांसी श्री योगेन्द्र कुमार सहित सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं जल निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
——————–
मण्डलीय सूचना कार्यालय, झांसी द्वारा प्रसारित।