• Sat. Mar 7th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले दबंग पर दर्ज होगी एफआईआर

ByBKT News24

Mar 7, 2026


सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले दबंग पर दर्ज होगी एफआईआर

** अभियान चलाकर धारा-67 के वादों करें निस्तारण, दबंग पर हो सख्त कार्यवाही

** सारन्ध्रा नगर में एडीएम नमामि गंगे की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, पानी,साफ- सफाई,विद्युत आपूर्ति की करेगी जांच

** भूमि संबंधित शिकायतों के दिए निस्तारण के निर्देश, चकरोड की पैमाइश कर अवैध कब्जों को हटाना सुनिश्चित करें

** जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश।

** आईजीआरएस पोर्टल पर समस्त विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्वयं गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें

** तहसील स्तर पर भूमि संबंधित विवादों के निपटान के लिए धारा 24 एवं धारा 151 की कार्यवाही के अतिरिक्त धारा 447 में भी कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

** समस्त विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण कर स्वयं मौके का निरीक्षण करें

तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गर्मी के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध जलापूर्ति और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आइजीआरएस पोर्टल की शिकायतों एवं संपूर्ण समाधान दिवस सहित थाना समाधान दिवस, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में और गुणवत्ता परक किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि मुख्यमंत्री कार्यालय से निस्तारण का फीडबैक लेने पर शिकायतकर्ता शिकायत से संतुष्ट होने की जानकारी दें सकें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए मौके पर ही निस्तारित शिकायतों के शिकायतकर्ता से फोन से वार्ता करते हुए संतुष्टि की जानकारी ली।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर धारा-67 के वादों पर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि फसल कटने के बाद अभियान चलाकर खाली खेतों में चकरोड आदि की पैमाइश कर उन्हें अवैध कब्ज़ा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर सारंध्रा नगर सोसायटी के अनेक लोगों ने क्षेत्र में गंदा पानी की आपूर्ति तथा बजबजाती नालियां, साफ-सफाई और सुचारु विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गर्मी के दृष्टिगत तत्काल एडीएम नमामि गंगे की अध्यक्षता में अपर नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता जल निगम/जल संस्थान सहित अधिशासी अभियंता विद्युत की टीम गठित कर मौके पर जांच करते हुए रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में गंदा पानी का वितरण न हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर निवेदन है कि प्रार्थिया नन्हीबाई पत्नि जानकी प्रसाद कुशवाहा 230 मातवान बरुआसागर थाना बरुआसागर तहसील व जिला झॉसी (उ०प्र०) की मूल निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि दिनॉक 17.12.2025 को प्रार्थिया का खेत जो बडीं मामा मंदिर के पास स्थित है उस खेत के पीछे पूरब दिशा में तारफेंसिंग लगी हुई थी तो उस तारफेंसिंग को मुकेश व राकेंश पुत्र मातादीन कुशवाहा निवासी मुहल्ला सनौरा (खरूआ बाले) बरुआसागर ने उखाड दी थी,जिसकी शिकायत प्रार्थिया द्वारा थाना बरुआसागर एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झॉसी में दिनाँक 05.01.2026 को की गयी थीं। जिसकी जांच लेखपाल फुटेरा बरुआसागर को दी गयी थी लेखपाल द्वारा दिनाँक 10.01.2026 को मौके वी जाँच की गयी जिसमें तारफेंसिंग उखड़ी पाई गयी थी। जो कि लेखपाल जी की जाँच आख्या से स्पष्ट है,तथा लेखपाल द्वारा अपने समक्ष तारफेंसिंग पुनः कराई गयी थी जिसका आज दिनाँक 12.01.2026 को फिर से श्रीमति द्रोपदी पत्नि मातादीन व राकेश, मुकेश पुत्रगण मातादीन कुशवाहा (खरूआ बाले) निवासी मु० सनौरा बरुआसागर ने उखाड़ दी है। मना करने पर गाली गलौच कर रहे हैं व जान से मारने की धमकी दी है व हमारे खेत पर लगे अमरूद भी तोड ले गयें हैं। जिससे प्रार्थिया को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रार्थिय दिनॉक 12.01.2026 को थाने में एफ.आई.आर. कराने गयी तो थाना प्रभारी द्वारा एफआईआर नहीं लिखी गयी। एवं प्रार्थना पत्र लेके रख लिया और बोले आप जाओ हम देख लेंगे। श्रीमान दिनाँक 17.01.26 को दरोगा जी आये उन्होंने मौका देखा मौके पर उनको भी उखडी हुई तारफेंसिंग दिखाई गयी लेकिन इसके बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। इसके बाद दिनोंक 06.03.26 को दरोगा जी मौके पर आये लेकिन विना फैंसिंग लगवाये केवल औपचारिकता कर चले गये महोदय दिनॉक 7.02.26 को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील झॉसी में शिकायत संख्या 0269 के द्वारा की गयी एवं दिनॉक 21.02.26 को तहसील समाधान
दिवस में शिकायत संख्या 0368 के द्वारा की गयी। तहसील समाधान दिवस में 03 बार शिकायत की है। अतः महोदय जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिया की रिर्पोट दर्ज करा कर उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध उचित कानूनी कार्यवाही करने एवं प्रार्थिया के खेत की तारफैंसिंग कराये जाने की कृपा करें। जिससे विना तारफैंसिंग हो रहे खेत की फसल को बचाया जा सके। किये गये नुकसान को दिलाये जाने की कृपा करें।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरआई एंव थानाध्यक्ष बरुआसागर को मौके पर जाकर दोनों पक्षों से वार्ता करते हुए शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विकासखंड बबीना के ग्राम खांडी के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थीगण ग्राम खांडी तहसील व जिला झांसी के निवासी है, ग्राम खांडी में खाता संख्या 311 खसरा संख्या 169 रकवा 0.130 हेक्टेयर भूमि बंजर खाते में दर्ज है उक्त भूमि पर ग्राम खांडी मजरा रामगढ़ निवासी केशव पुत्र नंदराम लोधी व पंकज पुत्र केशव द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है,इस सम्बन्ध में दर्जनों ग्रामवासी व ग्राम प्रधान द्वारा पूर्व में कई बार अवैध कब्जा हटवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिये गये किन्तु उक्त कब्जा हटाने हेतु भूमि की पैमाहीन गठित टीम द्वारा की गई जिसकी दिनांक 16.08.23 की जांच आख्या संलग्न है किन्तु भूमि का कब्जा आज तक नहीं हटाया गया पूर्व में की गई शिकायतें पुनः संलग्न है। अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि संयुक्त टीम राजस्व पुलिस गठित कर भूमि से कब्जा हटवाने की कृपा करें आपकी महान कृपा होगी।
जिलाधिकारी ने एसओ बरुआसागर को मौके पर जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़,आईपीएस श्री विनय कुमार, तहसीलदार सदर श्री विवेक कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ——————————————–

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित