• Mon. Mar 9th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ByBKT News24

Mar 8, 2026


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

** कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एंव छोटी बच्चियों का अन्नप्राशन किया गया

** बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम

** सदियों से समाज के उत्थान में महिलाओं की रही विशेष भूमिका

** महिलाओं एवं बालिकाओं का सदैव सम्मान करें:- डॉ रश्मि आर्या

आज विधायिका मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्या के मुख्य आतिथ्य में विकास भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मंचासीन सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन सहित अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया। इस अवसर गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम एवं छोटी बच्चियों का अन्नप्राशन एवं मिष्ठान का वितरण किया गया तथा जनपद में महिला सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र देकर प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ0 रश्मि आर्या विधायक मऊरानीपुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुरातन युग से समाज के उत्थान में महिलाओं की विशेष भूमिका रही है। प्रत्येक दिवस महिलाओं का दिवस है। मेरी अपील है, कि महिलाओं एवं बालिकाओं का सदैव सम्मान करें। वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के विकास एवं सुरक्षा के लिये निरंतर नये-नये प्रयास किये जा रहे है, हम सभी को सरकार के इन प्रयासों का पूर्णरुप से सहयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी अभिभावक बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष रुप से ध्यान दें, जिससे बालिकायें शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना कर सकें। महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये पूर्णरुप से दृढ़ सकल्पित है।
कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन ने कहा कि आज का समय महिलाओं का है। उन्होने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य महिला सशक्तिकरण को प्रभावित करने वाले दो महत्वपूर्ण कारक है। बालिकायें शिक्षा ग्रहण कर आत्मनिर्भर बन सकती है। इस प्रकार के आयोजनों का उददेश्य हम सभी को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत एवं सीडीपीओ श्रीमती स्नेह गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, तत्पश्चात आंगनवाड़ी केंद्र के छोटे छोटे बच्चों के द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि महिलाओं के प्रति हम सभी को सदैव प्रेरणादायी एवं सहयोगात्मक भाव रखना चाहिए। आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को भ्रूण हत्या पर पूर्णरुप से अंकुश लगाने का संकल्प लेना चाहिए, इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा एवं विकास को ध्यान में रखते हुये कार्यालय में आने वाली महिला फरियादियों के प्रार्थना पत्रों पर प्राथमिकता से संज्ञान लेना चाहिए।
कार्यकम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह राजपूत, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह गुप्ता, श्रीमती ममता पाठक, श्रीमती रानी पालीवाल, श्रीमती रामबाई पाल, श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव, जनपद की समस्त मुख्य सेविकायें, प्रधान सहायक श्री चन्द्र प्रकाश साहूश्री शशिकांत कन्नोजिया, कनिष्ठ सहायकं श्री हिमांशु पाल आदित्य श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अन्त में जिला कार्यकम अधिकारी के द्वारा आये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित