• Thu. Apr 30th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई विकास भवन सभागार में 17 मार्च को*

ByBKT News24

Mar 16, 2026

महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई विकास भवन सभागार में 17 मार्च को*

*मा0 सदस्या, राज्य महिला आयोग करेंगी महिला उत्पीड़न की समस्याओं का समाधान*
————————-
झांसी: मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने अवगत कराया है कि मा० सदस्या, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में दिनाँक 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम विकास भवन सभागार, झाँसी में आयोजित होगी।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि दिनांक 17 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से विकास भवन सभागार, झांसी में आयोजित “महिला जनसुनवाई कार्यक्रम” में उत्पीड़न से पीड़ित महिला शिकायतकर्ता अपने साथ शिकायती पत्र, मोबाइल नंबर एवं पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड आदि की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लायें।
———————–
मण्डलीय सूचना कार्यालय झांसी द्वारा प्रसारित।