• Wed. Apr 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

एक भी बच्चा छूटा ,संकल्प हमारा टूटा :- जिलाधिकारी

ByBKT News24

Apr 1, 2026

एक भी बच्चा छूटा ,संकल्प हमारा टूटा :- जिलाधिकारी

** स्कूल चलो अभियान का आज हुआ शुभारंभ, जनपद में 15 जुलाई तक चलेगा “स्कूल चलो अभियान”

** स्कूल में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर करें उत्साहवर्धन

** बच्चों को स्कूल आने के लिए ग्राम में टोली बनाकर अभिभावकों को करें प्रेरित

** जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनमानस की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद में “आओ स्कूल चलें अभियान” का हुआ शुभारंभ, जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में गांव के हर बच्चे को चिन्हित कर शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करना है। इसके लिए प्रातः संपूर्ण विद्यालय स्टाफ एंव शिक्षकों की टोली गांव में घर- घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। आकर्षक योजनाओं की जानकारी माता-पिता को दी जाए। गांव में साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु हर बच्चे के नामांकन के महत्व को भी समझाया जाए। हर बच्चा नामांकित हो तथा प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित अवश्य हो ताकि उसके शैक्षिक स्तर में बढ़ोतरी हो सके।
उक्त उद्गार जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आज जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई करते हुए व्यक्त किए।
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ आए अभिभावक को बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में नाम लिखवाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि डीबीटी योजना के माध्यम से बच्चो के लिए निशुल्क ड्रेस, जूते मोजे और बैग के साथ पाठ्य पुस्तकें भी विद्यालय में बच्चों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालय नए कलेवर में किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नही हैं। हर कक्ष प्रिंट रिच, रीडिंग कॉर्नर, एनबीटी की पुस्तकों और विभागीय सामग्री से तैयार है। जनपद में निपुण भारत के अंतर्गत सभी निर्देशों के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षक भी तैयार हैं।
“स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत आज जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी के निर्देश पर प्रथम दिवस विद्यालयो के छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रति लगाव पैदा करने, अध्यापकों के प्रति सम्मान बनाने, विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने उनका ठहराव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज का दिन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
जनसुनवाई के दौरान श्री शिखर राय, पुत्र श्री रवींद्र राय निवासी ग्राम अमरोख तहसील/परगना मोंठ जिला झाॅसी का मूल निवासी है। प्रार्थी के भूमि मौजा अमरोख सेक्टर जिसका गाटा सं0- 898 जिस पर से प्रार्थी व गाँव के अन्य किसानों का आना जाना था, उक्त सेक्टर से वाहन आदि निकलते थे। जिस पर पूर्व में सड़क निर्माण हेतु आवेदन पत्र दिया था। जिस पर कार्य कागजों में हो गया है लेकिन मौके पर कोई कार्य नहीं हुआ है न ही रास्ता चालू किया गया है। जिस पर विपक्षी कब्जा किये हुए है व बजट पास हो चुका है व प्रधान को पैसा मिल चुका है और नाप तोल भी हो चुकी है लेकिन मौके पर सड़क नहीं डाली जा रही है, न ही कब्जा हटाया गया है और न ही सड़क चालू की गयी है दबंग लोग अभी भी कब्जा किये हुए है।अत: श्रीमानजी से निवेदन हैकि मौजा अमरोख तहमा गाटा सं0-898 का रास्ता अवरूद्ध है जिसे चालू कराया जाये जिससे गाँव के लोगो को आने-जाने में सुविधा हो सके। आपकी अति कृपा होगी।
शिकायत को सुन जिलाधिकारी ने तत्काल खण्ड विकास अधिकारी मोंठ को सख्त निर्देश देते हुए मौके पर जाकर शिकायत का सत्यापन करते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा सहित अन्य अधिकारी व शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।
———————————–

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित