• Fri. Apr 10th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

बड़ों का अनुभव और उनका स्नेह ही हमारे संगठन की असली शक्ति है। प्रदीप पटेल

ByBKT News24

Apr 10, 2026

बड़ों का अनुभव और उनका स्नेह ही हमारे संगठन की असली शक्ति है। प्रदीप पटेल

जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने पदाधिकारियों के साथ बस्ती
चलो अभियान” के दौरान वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला के अध्यक्ष प्रदीप पटेल के मुख्य उपस्थिती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत नगर मऊरानीपुर मंडल में घर-घर जाकर समाज के प्रबुद्ध और वरिष्ठजनों का सम्मान जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल ने क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों:
रामस्वरूप मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, पूर्व बिधायक प्रागीलाल अहिरवार, मोहन पुरवार, बलराम पाठक, परमानंद नामदेव , हरिमोहन दुबे , कन्हैयालाल मोदी एवं लखन तिवारी आदि बरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि
बड़ों का अनुभव और उनका स्नेह ही हमारे संगठन की असली शक्ति है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम जन-सेवा के संकल्प को सिद्ध करेंगे।
इस अवसर पर अनिल राज जिला महामंत्री भाजपा, चंचल कंथारिया जिला उपाध्यक्ष भा ज पा, श्री मती प्रगति आर्य जिला मंत्री भा ज पा, शुभम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष मऊरानीपुर नगर, रोहित सोनी मंडल अध्यक्ष मऊरानीपुर नगर, सुधांशु त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष मऊरानीपुर नगर, प्रणव द्विवेदी मंडल महामंत्री मऊरानीपुर नगर ,अनुज मिश्रा जिला महामंत्री युवा मोर्चा ,रामकिशोर आर्य, दिनेश गौतम , मोहित कुशवाहा, विजय नामदेव आदि उपस्थित रहे।