• Wed. Apr 29th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनपद में जनगणना-2027 प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्मिकों का बढ़ाया उत्साह

ByBKT News24

Apr 28, 2026

जनपद में जनगणना-2027 प्रशिक्षण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कार्मिकों का बढ़ाया उत्साह

** डिजिटल होगी जनगणना: मोबाइल ऐप, रियल-टाइम डेटा और स्वगणना पोर्टल की दी गई जानकारी

** प्रशिक्षण में पूछें हर सवाल, पूरी समझ तक मिलेगा मार्गदर्शन-: जिलाधिकारी

** जनपद के राजकीय इंटर कालेज में चल रहा सुपरवाइजर व एन्यूमैरेटर का व्यापक प्रशिक्षण अभियान

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री गौरांग राठी ने आज राजकीय इंटर कालेज में 03 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री गौरांग राठी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की भूमिकाएं और जिम्मेदारियां बताई।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने अपर जिला अधिकारी वि0 एवं रा0/जिला जनगणना अधिकारी श्री वरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में पर्यवेक्षक एवं प्रगणक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से सायंकाल 5 बजे तक राजकीय इंटर कालेज झांसी में चल रहा है।
जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना 22 मई से 20 जून तक की जाएगी। जनपद में जनगणना को सुगम और त्रुटिहीन बनाने के लिए जनगणना निदेशालय से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा संयुक्त रूप से दो बैचों में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कराया गया है। इन फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणको एवं सुपरवाइजर को तहसील स्तर पर प्रशिक्षित दिया जा रहा है। द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के प्रथम दिन में आज आज फील्ड ट्रेनर्स ने पीपीटी के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण दिया और बताया कि पहली बार जनगणना डिजिटल ऐप से की जाएगी। प्रगणको एवं सुपरवाइजर को अनिवार्य रूप से प्रत्येक आवंटित क्षेत्र हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में भौतिक रूप से जाकर नजरी नक्शा बनाना होगा। एच एल ओ ऐप के माध्यम से जनगणना के कुल 34 प्रश्न बताए गए हैं तथा जनगणना के परिपेक्ष में भवन, परिसर, मकान एवं परिवार की गणना के संबंध में गूढ़ जानकारी दी गई। प्रगणक को मकान की गणना करनी है तथा मकान में उपलब्ध सुविधाओं एवं परिवार से संबंधित 33 प्रश्नों के उत्तर भी भरने हैं। डिजिटल ऐप के माध्यम से रियल टाइम डाटा सर्वर पर उपलब्ध हो जाएगा। पहली बार नागरिक अपनी स्वगणना भी पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। स्वगणना 7 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी के मार्गदर्शन में राजकीय इंटर कालेज झांसी में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य दिनांक 22 मई से 20 जून तक संपादित किया जाएगा। द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के प्रथम दिवस फील्ड ट्रेनर्स को पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि इस बार जनगणना कार्य डिजिटल माध्यम (मोबाइल ऐप) के जरिए संपादित किया जाएगा। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रत्येक आवंटित क्षेत्र/हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में भौतिक रूप से भ्रमण कर नजरी नक्शा तैयार करना अनिवार्य होगा। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संकलित समस्त डेटा रियल-टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त, पहली बार नागरिकों को स्वगणना का अवसर भी प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत नागरिक दिनांक 07 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में 20, 21, 22 अप्रैल, 2026 में व 25 अप्रैल तथा 27 अप्रैल, 2026 एवं 29 अप्रैल, 2026 को जनपद के चिह्नित स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसके क्रम में स्थलवार आप लोगों को ट्रेनिंग प्रभारी एवं सहायक ट्रेनिंग प्रभारी के रूप में तैनात करते हुए निर्देशित किया गया कि उक्त प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू, व्यवस्थित, एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
राजकीय इंटर कालेज झांसी में श्रीमती पूजा पाल, जिला प्रभारी एवं सहायक ट्रेनिंग प्रभारियों द्वारा जनगणना-2027 प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री वरुण कुमार पाण्डेय, तहसीलदार सदर श्री विवेक कुमार नायब तहसीलदार नसीम वं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित