• Mon. May 4th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनपद में 93695 कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत हुआ ₹185 करोड़ 40 लाख से अधिक का भुगतान

ByBKT News24

May 4, 2026

जनपद में 93695 कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत हुआ ₹185 करोड़ 40 लाख से अधिक का भुगतान

** तहसील मुख्यालय सहित समस्त विकास खण्ड में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम

** अतिथियों द्वारा वितरित किये गये किसानों को डमीचैक

महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कृषकों को धनराशि वितरण कार्यक्रम संपन्न
तहसील सदर सभागार में महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम, सदस्य विधान परिषद श्री राम तीर्थ सिंघल की विशेष उपस्थिति में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वितरण संबंधी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से बड़ी संख्या में आए प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं आपदा विभाग के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को ‘एक क्लिक डी.बी.टी.’ (DBT) के माध्यम से क्षतिपूर्ति राशि हस्तांतरित की गई।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्याय) श्री अरुण कुमार गौड़, एसडीएम सदर श्री गोपेश कुमार तिवारी,जिला विकास अधिकारी, तहसीलदार सदर एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक श्री महेन्द्र पाल सिंह ने खरीफ-2025 में फसल क्षति का सामना करने वाले 93695 किसानों को फसल बीमा क्लेम के 185 करोड़ 40 लाख से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचाई गई। साथ ही किसानों को इस मौके पर अतिथियों द्वारा डमी चैक भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक ने किसानों से ‘फार्मर आईडी’ बनवाने का विशेष अनुरोध किया, ताकि भविष्य में सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एकीकृत रूप से एवं पारदर्शिता के साथ प्राप्त हो सके।
इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, किसानों के परिजन और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———–‐———–‐————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित