• Thu. May 7th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सभी जनपद अंश निर्धारण में तेजी लाएं:- मुख्य सचिव*

ByBKT News24

May 6, 2026

सभी जनपद अंश निर्धारण में तेजी लाएं:- मुख्य सचिव*

*नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शत प्रतिशत किसानों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें:- मुख्य सचिव*

*मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

मुख्य सचिव श्री एस.पी. गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने बताया कि 2,88,70,495 के सापेक्ष अब तक 77.43 प्रतिशत किसानों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी जनपद अंश निर्धारण के कार्य में भी तेजी लाएं।
मुख्य सचिव ने वेटलैण्ड्स एवं रामसर साइट्स के चिन्हांकन की समीक्षा करते हुए कहा कि तालाबों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिन जनपदों द्वारा अब तक सूचना विभाग को प्रेषित नहीं की गई है, वे जनपद स्तरीय वेटलैण्ड कमेटी की बैठक आयोजित कर तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं।
जनपद, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों में हेलीपैड की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष जनपदों को शीघ्र हेलीपैड निर्माण हेतु प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजने के निर्देश दिए।
खनन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के राजस्व लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए नियमित समीक्षा करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पट्टों की लंबित धनराशि समय से जमा कराई जाए तथा जिन ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा विनिमय शुल्क जमा नहीं किया गया है, उनसे भी शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परिवहन एवं खनन विभाग के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। यह भी कहा कि बालू एवं मौरंग के लंबित स्टॉक लाइसेंसों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए।
बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि 99.95 प्रतिशत अंश निर्धारण कार्य पूर्ण कर हरदोई जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। वहीं 98 प्रतिशत से अधिक प्रगति के साथ शाहजहांपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, महोबा, अमरोहा, बहराइच, मुरादाबाद, ललितपुर एवं बदायूँ जनपद शीर्ष 10 में शामिल हैं।
बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित झांसी से जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, डीएफओ श्री नीरज आर्य,कृषि महेन्द्रपाल सिंह उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित