मुन्नालाल, जेल चौराहा एवं नंदनपुरा पावरहाउस के हेल्प डेस्क नंबर 24×7 होंगे संचालित, ना उठाने पर होगी संबंधित पर कार्रवाई:- जिलाधिकारी
** जिलाधिकारी का फोकस भीषण गर्मी से जनपदवासियों को पेयजल/ विद्युत की समस्या से न पड़े जूझना
** ग्रामीण क्षेत्र में दें पर्याप्त बिजली ताकि पेयजल आपूर्ति न हो बाधित:-जिलाधिकारी
** आज से ही पेन फुल पॉइंट का सर्वे करने के विद्युत विभाग को दिए निर्देश ताकि समय से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके
** भीषण गर्मी के दृष्टिगत जनपद में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयासों संवेदनशील होकर तेजी लाएं:- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जनपद में लगातार बढ़ते तापमान की दृष्टिगत पर्याप्त विद्युत उपलब्धता और निर्वाध विद्युत आपूर्ति पर विभागीय अधिकारियों के साथ किया भागीरथ मंथन।समीक्षा के दौरान उन्होंने पेनफुल प्वाइंट का सर्वे करने के निर्देश दिए और क्षेत्र में पूर्ण क्षमता के साथ संवेदनशील होकर कार्य करने पर बल दिया ताकि क्षेत्र में भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर आम जनमानस को गर्मी से राहत दिला सकें साथ ही पेयजल की समस्या को भी रोका जा सके।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने विद्युत नगरीय/ग्रामीण वितरण मंडल के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रक्षा विभाग, जल निगम/जल संस्थान सहित समस्त उपजलाधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम केन्टूमेंट एरिया में विद्युत सप्लाई को लेकर आ रही समस्या की जानकारी ली रक्षा विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया के क्षेत्र में वोल्टेज कम आने के कारण समस्या अधिक है। उन्होंने सुझाव दिया की एक अलग से फीडर दिया जाए ताकि विद्युत सप्लाई रेगुलर मिल सके। जिलाधिकारी ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ज्वाइंट सर्वे करते हुए अलग फीडर के लिए जो भी आवश्यक कार्रवाई हो उसे जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जेल चौराहे पर बने 33 केवी फीडर के उच्चीकरण के लिए हजारी से लाइन डाली जा रही है जो कैंट एरिया से आती है। इसे पूर्ण करने के बाद क्षेत्र में जहां विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, वहीं कैंट एरिया में भी पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण श्री हिमांशु गौतम ने ट्रांसपोर्ट नगर एंव बेतवा बिहार में बन रहे विद्युत सब स्टेशन, एप्रोच रोड के लिए भूमि की उपलब्धता पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा झांसी ओरछा रोड में वन विभाग की भूमि जो रिसाला चुंगी से ओरछा तिगेला, के मध्य है के विषय में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी को संबंधित प्रकरण के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए।
विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद का तापमान 47°,48° डिग्री है और अब यह लगातार बढ़ने का पूर्वानुमान है। नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उन पर संवेदनशील होकर कार्य करें। उन्होंने नगर में मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा एंव नंदनपुरा पावर हाउस के विद्युत सम्बंधित शिकायतों के लिए फीडरों का हेल्प डेस्क मोबाइल नंबर जारी किया गया जो निम्नवत हैं- मुन्नालाल पावर हाउस-9532595694, जेल चौराहा फीडर-9415132090 एवं नंदनपुरा फीडर-8765978473 सार्वजनिक किए गए हैं, क्षेत्र से संबंधित विद्युत शिकायतों को आम जनमानस द्वारा उक्त नंबर के माध्यम से बताई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त नंबर रिस्पांस नहीं करते हैं तो संबंधित के विरुद्ध सख्ततम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के संघ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने शहरी क्षेत्र में पेयजल को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों के साथ लंबी वार्ता की, उन्होंने दतिया गेट फीडर पर वोल्टेज की समस्या से जलापूर्ति बाधित न हो, इसे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया यदि सुबह वोल्टेज अच्छा है तो पानी सप्लाई का समय बढ़ाया जा सकता है। बैठक में उन्होंने बरुआसागर में भी जलापूर्ति बाधित न हो, उसके लिए विद्युत विभाग को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पाइप पेयजल परियोजना के तहत प्रत्येक घर में पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है की टुल्लू लगाकर पानी लिया जा रहा है, जिससे आगे के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित के विरुद्ध धारा-152 के तहत नोटिस दिए जाने या मुचलका भरवाने का सुझाव दिया ताकि लोगों को ऐसा करने से रोका जा सके और सभी को पानी मिल सके।
जनपद में विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न अखवारों में विद्युत समस्या को लेकर प्रकाशित शिकायतें और समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से ट्यूबवेल की समस्या विद्युत आपूर्ति न होने से सिंचाई न होना ट्रांसफार्मर अधिक समय से खराब रहना और अघोषित विद्युत कटौती को लेकर आने वाली समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि जनसामान्य को आने वाली गर्मी में कोई समस्या न रहे।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण श्री हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा, मुख्य अभियंता श्री के पी खान, अधीक्षण अभियंता नगरीय श्री पुष्कर सिंह, अधिशासी अभियंता नगर प्रथम श्री वी पी सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय श्री सुभाष चंद्र , अधिशासी अभियंता नगरीय द्वितीय श्री रवींद्र कुमार सहित जल संस्थान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

