• Sat. May 23rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनगणना देश के विकास की आधारशिला:- जिलाधिकारी

ByBKT News24

May 22, 2026

जनगणना देश के विकास की आधारशिला:- जिलाधिकारी

** झाॅसी में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण शुरू जिलाधिकारी ने झांसी रानी के दुर्ग से की शुरुआत

** जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद के संभ्रांत जनों से सहयोग की अपील की

** आपके द्वारा दी गयी सही जानकारी से सरकार मूलभूत सुविधाओं की बेहतर योजना करेगी तैयार

** जिलाधिकारी ने जनपद में 03 प्रगणक एवं उनके पर्यवेक्षक द्वारा शत प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण करने पर किया सम्मानित, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य महारानी लक्ष्मीबाई दुर्ग से शुरू हो गया है। पर्यवेक्षक रंजना पतवार और प्रगणक अधिकारी सुचित्रा पाठक एवं सुषमा देवी ने जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की उपस्थिति में महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग से मकान संख्या अंकित कर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने मौके पर मकान गणना के संबंध में की जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपदवासियों से अपील की कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के सटीक क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा जैसा कि आप अवगत है, विगत 07 मई से हम लोग लगातार जनगणना का कार्य जोर शोर से पूरे जनपद में,पूरे देश में कर रहे हैं। प्रथम चरण में करीब 48 हजार लोगों ने स्व-गणना के माध्यम से अपने को जनगणना 2027 से जोड़ा है।
उन्होंने बताया कि आज के दिन से घर-घर जाकर करीब 5032 एन्यूमैरेटर, सुपरवाइजर और उनके वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि झांसी का प्रत्येक घर जो विभिन्न ब्लॉक में विभाजित है, करीब हमारे यहां 4800 ब्लॉक है, स्वजनगणना की जो हमारी एंट्रीज है उसमें अंकित हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी घर किसी प्रकार का या किसी प्रकार का प्रतिष्ठान है वह छूटे ना, जैसे की शुरुआत ऐतिहासिक किला महारानी लक्ष्मी बाई के किला उस से की गई है, और सभी से अपील है करते हुए कहा कि जनगणना 2027 में कोई कर्मचारी उनके पास जाए तो कृपया धैर्य रखते हुए उनसे जितने भी सवाल पूछे उसका जवाब दे और स्वयं को इस महा अभियान का हिस्सा बनाएं।
जिलाधिकारी ने उन नागरिकों से आग्रह किया जिन्होंने स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे गणना अधिकारी के घर आने पर अपनी जनरेट की गई आईडी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। इससे सत्यापन और आगे की कार्यवाही सुगमता तथा समयबद्ध ढंग से पूरी की जा सकेगी।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जोर दिया कि सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण दायित्व है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा जनगणना 2027 में लगे प्रगणक जिन्होंने अपनी आवंटित HLB में शत प्रतिशत स्व गणना पूर्ण की,उन्हें सम्मानित किया गया l श्रीमती मंशा राम (प्रगणक) एवं श्री रंजीत सिंह यादव (पर्यवेक्षक) तहसील टहरौली से,श्रीमती अंजू देवी (प्रगणक) एवं श्री रंजीत सिंह यादव ( पर्यवेक्षक) तहसील टहरौली से एंव श्रीमती स्वाति यादव (प्रगणक) एवं श्री नवीन कुमार (पर्यवेक्षक) बबीना कैंट बोर्ड से,जिलाधिकारी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की l
इस अवसर पर नगर आयुक्त सुश्री आकांक्षा राणा,मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर नगर आयुक्त श्री राहुल यादव, एसडीएम सदर श्री गोपेश तिवारी और तहसीलदार श्री विवेक कुमार, डीसीओ श्रीमती पूजा पाल, ट्रेनर श्री सौरभ श्रीवास्तव, एएसआई श्रीा अभिषेक कुमार भी उपस्थित रहे।
—————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित