• Fri. Jul 17th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की जनपदवासियों को एक और नई सौगात

ByBKT News24

May 26, 2026

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की जनपदवासियों को एक और नई सौगात

** शिकायतकर्ता भी जनसंवाद डेस्क से ले सकेंगे शिकायत का फीडबैक:- जिलाधिकारी

** जिलाधिकारी की अभिनव पहल कलेक्ट्रेट में बने 05 जनसंवाद डेस्क, जन शिकायतों का होगा संतुष्टिपरक निस्तारण:- जिलाधिकारी

** जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया जनसंवाद डेस्क का शुभारंभ, काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से किया संवाद

** असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्र पुनः गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु भेजे जाएंगे अधिकारी के पास

** शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए बनाए गए विभागवार शिकायती रजिस्टर

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी की जनपदवासियों को उनके द्वारा दी गई शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणात्मकता के साथ शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एसओपी जनसंवाद डेस्क का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उद्घाटन करते हुए बताया कि जनतादर्शन हेतु कलेक्ट्रेट भवन में बने 05 जन सम्वाद डेस्क पर सभी प्राप्त जनशिकायतों के संतुष्टिपरक निस्तारण हेतु निम्नवत् कार्य सम्पादित किया जायेगा। जनतादर्शन में उपस्थित सभी शिकायतकताओं की शिकायती विवरण को जन सम्वाद डेस्क द्वारा जांच की जायेगी कि शिकायतकर्ता उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ प्रथम बार आया है या दूसरी या तीसरी बार उसी शिकायती प्रार्थना पत्र हेतु उपस्थित हुआ है। यदि शिकायतकर्ता दूसरी या तीसरी बार उसी शिकायती प्रार्थना पत्र हेतु उपस्थित हुआ है तो जनसम्वाद डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा पूर्व की शिकायत पर की गयी कार्यवाही की आख्या के साथ उसे जनता दर्शन के प्रभारी अधिकारी के समक्ष उपस्थित क करते हुए दिये गये निर्देशों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनतादर्शन में प्राप्त सभी जनशिकायतों को प्रभारी अधिकारी के मार्किंग के उपरांत उसे आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर सम्बंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु समय से प्रेषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनसम्वाद डेस्क पर उपलब्ध कराये गये मोबाइल नम्बरों से सभी जनशिकायतों के निस्तारण के उपरांत डेस्क पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। जिस हेतु राजस्व विभाग, विकास विभाग, खाद्य एवं रसद, विद्युत विभाग तथा अन्य विभागों की शिकायतों हेतु पांच अलग-अलग रजिस्टर बनाये गए है।
जनसंवाद के दौरान प्राप्त सभी जनशिकायतें निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से निस्तारण की कार्यवाही के सम्बंध में फीडबैक प्राप्त करते हुए उसे निस्तारण की कार्यवाही से अवगत करायेगें तथा उसके संतुष्ट/असंतुष्ट की स्थित से प्रभारी अधिकारी जनतादर्शन को अवगत कराते हुए उसे फीडबैक रजिस्टर पर दिनांक व समय के विवरण के साथ दर्ज करेंगे साथ ही समय-समय पर फीडबैक रजिस्टर को प्रभारी अधिकारी से सीन भी करायेगें।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंवाद डेस्क पर उपस्थित संबंधित कर्मचारी द्वारा फीडबैक प्राप्त करने के दौरान शिकायतकर्ता से जानने का प्रयास भी करेंगे कि निस्तारण हेतु किस अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उनसे सम्पर्क किया गया या स्थलीय निरीक्षण हेतु कौन से अधिकारी या कर्मचारी आये थे। इसके साथ ही फीडबैक प्राप्त करते समय यह भी जानने का प्रयास किया जाये कि क्या उनकी शिकायत के निस्तारण हेतु उन्हे जनसम्वाद दिवस में बुलाया गया था या दूरभाष के माध्यम से किसी अधिकारी ने उनकी शिकायत के निस्तारण हेतु जनसंवाद किया गया।
जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्रभारी अधिकारी के अवलोकन के उपरांत निस्तारणकर्ता अधिकारी को पुनः गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु उनके व्हाट्सऐप पर प्रेषित किया जायेगा। जिसे उन्हें पुनः गुणवत्तापरक निस्तारण करते हुए शिकायत करते हैंकर्ता, को संतुष्ट किया जाना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा, एडीएम श्री आकाश रंजन, नाजिर, सदर श्री प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित