• Wed. Jun 3rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अवैध खनन/अवैध परिवहन पर हुई सख्त कार्यवाही, अवैध कारोबारियों में मचा हाड़कंप :-डी0एम0

ByBKT News24

Jun 3, 2026

अवैध खनन/अवैध परिवहन पर हुई सख्त कार्यवाही, अवैध कारोबारियों में मचा हाड़कंप :-डी0एम0

** 13 वाहनों पर हुई ई चालान की कार्रवाई, जिसमें शास्ति के रूप में जमा कराई 03 लाख से अधिक धनराशि

** 06 खदानों की हुई जांच,02 खदानों में मिला अवैध खनन, पट्टधारक को हुआ नोटिस जारी

** अवैध परिवहन में 33 वाहनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही, 20 वाहनों को थाने में किया निरुद्ध

** तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा विगत एक सप्ताह चलाया गया विशेष अभियान

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने
खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग को नियम विरूद्ध तरीके से उप खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन- प्रशासन कि सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जनपद में अवैध खनन और परिवहन को सख्ती से रोका जाए। अवैध खनन एवं परिवहन को पूर्णतः रोकने हेतु ऐसे क्षेत्र जहां ओवरलोडिंग की अधिक समस्या है वहां नाका लगाते हुए एमएम-11 की जांच की जाए। उन्होंने तहसील स्तरीय टास्क फोर्स समिति जनपद में निर्गत समस्त बालू पट्टों एवं इमारती पत्थरों के स्वीकृत खदानों की शत-प्रतिशत निरीक्षण करते हुए सीमांकन का सत्यापन करना सुनिश्चित करें, यदि कहीं अनियमितता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई अवश्य कि जाये।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बालू,गट्टी एंव मोरम सहित अन्य परिवहन में वाहन पर डबल नंबर प्लेट/नंबर प्लेट न पाए जाने अथवा त्रुटिपूर्ण एवं गंदगी लगी नंबर प्लेट लगाकर परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन में नंबर प्लेट नहीं होने और नियमानुसार एमएम 11 के साथ बालू परिवहन को भी अवैध मानते हुए चालान काटे जाने की कार्यवाही करें व वाहन को सीज किए जाने की कार्रवाही सुनिश्चित करें।
जनपद में उपखनिज के अवैध खनन / परिवहन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 26.05.2026 से दिनांक 02.06.2026 तक की कार्यवाहियों के अन्तर्गत ईमारती पत्थर की स्वीकृत 06 खदानों की जाँच की गयी, जिसमें 02 खदानों में ईमरती पत्थर के अवैध खनन पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा सुसंगत नियमों के तहत सम्बन्धित पट्टाधारक के विरूद्ध नोटिस जारी किये गये तथा उप खनिज के अवैध परिवहन के अन्तर्गत 33 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 20 वाहनों कों सम्बन्धित थानों में निरूद्ध कराया गया तथा 13 वाहनों पर ई-चालान की कार्यवाही की गयी है, जिनसे शास्ति के रूप में रू0 3,26,770.00 की धनराशि जमा कराया गया है।
उक्त के अतिरिक्त तहसील-गरौठा के ग्राम-धनौरा में अवैध भण्डारण पाये जाने पर थाना-ककरवई तथा प्रतिबन्धित मशीन से खनन करने के प्रकरण में थाना-मऊरानीपुर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जनपद में द्वारा उपखनिज के अवैध खनन /भण्डारण / परिवहन के विरूद्ध निरन्तर सतत् कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के कड़े निर्देश दिये।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध परिवहन पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु चैकगेट स्थापित किए गए हैं। यह गेट झांसी कानपुर हाईवे पर स्थित पूंछ चेक गेट, गुरसराय से कोटरा रोड पर स्थित चेक गेट,झांसी से कानपुर मुख्य मार्ग में ग्राम-बड़ा गांव (निकटतम सेमरी टोल प्लाज़ा) एवं झांसी से ललितपुर मुख्य मार्ग में ग्राम-खैलार (निकटतम बबीना टोल प्लाजा) पर स्थित है, सभी गेट पर सीसीटीवी कैमरे संचालित है जिसके माध्यम से ओवर लोडिंग एवं अवैध खनन पर पूर्ण निगरानी रखी जा रही है।
मौके वरिष्ठ खनन अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, खान इंस्पेक्टर श्री अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित