• Wed. Jun 10th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह 15 से 21 जून के भव्य तैयारियों हेतु जूम ऐप से जिलाधिकारी ने की बैठक

ByBKT News24

Jun 10, 2026

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत योग सप्ताह 15 से 21 जून के भव्य तैयारियों हेतु जूम ऐप से जिलाधिकारी ने की बैठक

** “Yoga for Healthy Ageing” वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर आयोजित होगा योग सप्ताह एवं 12वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

** 15 जून सुबह 06 बजे अटल एकता पार्क में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ, जनपदवासी सादर आमंत्रित:- जिलाधिकारी

** योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद मुख्यालय, तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायत में योग पर आधारित होंगे विविध कार्यक्रम

** आईए हम सभी योग को अपनी जीवन शैली में अपनाकर संवहनीय विकास पर दें बल-:डीएम

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने
ज़ूम ऐप के माध्यम से जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ‘‘योग सप्ताह’’ 15 से 21 जून 2026 जनपद मुख्यालय सहित,तहसीलों, समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारी/समीक्षा बैठक की सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने विकास भवन सभागार में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने शासन के मंशानुरूप 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून 2026 तक पूरे एक सप्ताह को ‘योग सप्ताह’ के रूप में मनाए जाने से संबंधित सभी तैयारियों/गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति भी रहेगी, अंतः सभी कार्य समय से शत प्रतिशत पूर्ण कर लिए जाएं।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में योग को अपनाएं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का वृहद रूप से प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए ताकि योग के प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जा सके, जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 जगजीवन राम ने 15 से 21 जून तक मनाए जाने वाले योग सप्ताह के अंतर्गत प्रतिदिन के कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 जून को अटल पार्क में शुभारंभ किया जाएगा जिसमें सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। 15 से 21 जून तक प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा, साथ ही 16 जून को सामूहिक योगाभ्यास योग से संबंधित रंगोली, योग के माध्यम से उच्च रक्तचाप प्रबंधन पर सेमिनार/संगोष्ठी, 17 जून को स्लोगन लेखन प्रतियोगिता ,जीवन शैलीजन समस्याओं में योग का महत्व पर संगोष्ठी, 18 जून को निबंध लेखन प्रतियोगिता, आधुनिक जीवन शैली में महिलाओं के लिए योग का महत्व के संबंध में संगोष्ठी, 19 जून को आंसूभाषण एवं टाइम ड्राइंग प्रतियोगिता, मानसिक स्वास्थ्य एक संपूर्ण विकल्प पर संगोष्ठी, 20 जून को योगासन प्रदर्शन प्रतियोगिता एवं 21 जून को अंतिम दिन योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास के साथ-साथ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून 2025 को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित होने वाले बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु जिला क्रीड़ाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाआओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ सफाई, दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश स्वस्थ रहेगा, प्रगति करेगा इसके लिए जनपदवासियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए नियमित योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। योग अभ्यास कर बीमारियों से बचा जा सकता है उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक मनाये जाने वाले योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों एवं विद्यालयों सहित अन्य संगठनों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनववड, एएसपी सुश्री अरीवा नोमान,जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार, डीपीआरओ डॉ0 बालगोविंद श्रीवास्तव,जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ अंशुमान तिवारी सहित पतंजलि योग संस्थान गयात्री परिवार ब्रह्मकुमारी आर्ट ऑफ लिविंग आदि संस्थाओं के व्यवस्थापक व योगाचार/योग मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।
_________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित