• Sat. Jun 13th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

विकास भवन में जिलाधिकारी ने किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन

ByBKT News24

Jun 12, 2026

विकास भवन में जिलाधिकारी ने किया हेल्प डेस्क का उद्घाटन

** आगंतुकों को नहीं होगा भटकना, हेल्प डेस्क से दी जाएगी कार्यालय पहुंचने की जानकारी

** शिकायतकर्ता भी जनसंवाद डेस्क से ले सकेंगे शिकायत का फीडबैक:- जिलाधिकारी

** जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास भवन में बने विभिन्न विभागों के डेस्क, शिकायतों/ समस्या का होगा संतुष्टिपरक निस्तारण:- जिलाधिकारी

** जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया हेल्प डेस्क का शुभारंभ, काउंटर पर तैनात कर्मचारियों से किया संवाद

** शिकायतों/ समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए बनाए गए विभागवार शिकायती रजिस्टर

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपदवासियों को उनके द्वारा दी गई शिकायतों अथवा समस्याओं के निस्तारण में समयबद्धता, पारदर्शिता और गुणात्मकता के साथ शिकायत पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विकास भवन में डेस्क का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने उद्घाटन करते हुए बताया कि जनतादर्शन हेतु विकास भवन में बने विभिन्न विभागों के डेस्क पर सभी प्राप्त जनशिकायतों एवं समस्याओं के संतुष्टिपरक निस्तारण हेतु निम्नवत् कार्य सम्पादित किया जायेगा। विकास भवन में उपस्थित सभी आगंतुकों/ शिकायतकताओं की शिकायती विवरण को डेस्क द्वारा जांच की जायेगी कि शिकायतकर्ता उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ प्रथम बार आया है या दूसरी या तीसरी बार उसी शिकायती प्रार्थना पत्र हेतु उपस्थित हुआ है। यदि शिकायतकर्ता दूसरी या तीसरी बार उसी शिकायती प्रार्थना पत्र हेतु उपस्थित हुआ है तो हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा पूर्व की शिकायत पर की गयी कार्यवाही की आख्या के साथ उसे संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी के समक्ष उपस्थित करते हुए दिये गये निर्देशों के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि विकास भवन में जनतादर्शन के दौरान प्राप्त सभी जनशिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारी के मार्किंग के उपरांत उसे आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कर सम्बंधित अधिकारी को निस्तारण हेतु समय से प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त हेल्प डेस्क पर उपलब्ध कर्मचारी द्वारा आगंतुकों विभाग की जानकारी भी दी जाए ताकि उसे विकास भवन में भटकना न पड़े। जनता दर्शन के दौरान प्राप्त सभी जनशिकायतें निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से निस्तारण की कार्यवाही के सम्बंध में फीडबैक प्राप्त करते हुए उसे निस्तारण की कार्यवाही से अवगत करायेगें तथा उसके संतुष्ट/असंतुष्ट की स्थित से प्रभारी अधिकारी जनतादर्शन को अवगत कराते हुए उसे फीडबैक रजिस्टर पर दिनांक व समय के विवरण के साथ दर्ज करेंगे साथ ही समय-समय पर फीडबैक रजिस्टर को प्रभारी अधिकारी से सीन भी करायेगें।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेल्प डेस्क पर उपस्थित संबंधित कर्मचारी द्वारा फीडबैक प्राप्त करने के दौरान शिकायतकर्ता से जानने का प्रयास भी करेंगे कि निस्तारण हेतु किस अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उनसे सम्पर्क किया गया या स्थलीय निरीक्षण हेतु कौन से अधिकारी या कर्मचारी आये थे। इसके साथ ही फीडबैक प्राप्त करते समय यह भी जानने का प्रयास किया जाये कि क्या उनकी शिकायत के निस्तारण किसी अधिकारी ने उनकी शिकायत के निस्तारण हेतु संवाद किया गया।
जिलाधिकारी श्रीगौरांग राठी ने असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्रभारी अधिकारी के अवलोकन के उपरांत निस्तारणकर्ता अधिकारी को पुनः गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु उनके व्हाट्सऐप पर प्रेषित किया जायेगा। जिसे उन्हें पुनः गुणवत्तापरक निस्तारण करते हुए शिकायत करते हैंकर्ता, को संतुष्ट किया जाना अनिवार्य होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड, जिला विकास अधिकारी श्री सुनील कुमार, पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार, डीपीआरओ डॉ0 बालगोविंद श्रीवास्तव,डीसी मनरेगा श्री शिखर कुमार श्रीवास्तव सहित व्यक्तिक सहायक श्री राजेन्द्र कुमार पटेरिया, एस्टेनो, विश्वनाथ शर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित