जिलाधिकारी ने फीता काटकर तहसील सदर में सभागार का किया लोकार्पण
** लेखपाल सुश्री मोनिका रावत सहित 12 लेखपालों को बीडा में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
** प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण पर शीर्षतम स्तर तक तय होगी जिम्मेदारी:- जिलाधिकारी
** अभियान चलाकर धारा-67 के वादों करें निस्तारण, दबंग पर हो सख्त कार्यवाही
** जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग, शिकायतें सुन निस्तारण के दिए निर्देश।
** आईजीआरएस पोर्टल पर समस्त विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का स्वयं गुणवत्तापरक निस्तारण करना सुनिश्चित करें
** तहसील स्तर पर भूमि संबंधित विवादों के निपटान के लिए धारा 24 एवं धारा 151 की कार्यवाही के अतिरिक्त धारा 447 में भी कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश
** समस्त विभागीय अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को समय सीमा में निस्तारण कर स्वयं मौके का निरीक्षण करें
तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और शिकायतों को सुन समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा संपूर्ण समाधान दिवस की गंभीरता का बोध होना जरूरी है, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं आईजीआरएस टाॅप पर शामिल है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण पर शीर्षतम स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी, शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के मौके पर उन्होंने समस्त अधिकारियों को आईजीआरएस एप डाउनलोड करते हुए इसे अपने दिनचर्या में शामिल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम आफिस में आकर आईजीआरएस पोर्टल को देखें, प्राप्त आख्या का निरीक्षण करें यदि आख्या गुणवत्ता विहीन है तो स्वयं आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा शिकायत निस्तारण में मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। शिकायतकर्ता का शिकायत निस्तारण से संतुष्ट होंना ही शिकायत का उचित निस्तारण माना जाएगा।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर धारा-67 के वादों पर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निजी भूमि, सरकारी भूमि/चकरोड पर अवैध कब्जों मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समस्त लेखपालों को निर्देश दिए कि गलत ढंग से भूमि पर कब्जा करने वाले अथवा बार-बार पैमाइश की बात पत्थरगड्डी उखाड़कर पुनः कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद ना निपटने की स्थिति में धारा 145 पर कार्यवाही करें, उन्होंने धारा 24, पुलिस द्वारा धारा 107/16,सरकारी भूमि पर कब्जा होने पर धारा 151 की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भूमि संबंधित शिकायतों के निस्तारण को और प्रभावी ढंग से करने के लिए धारा 447 में भी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि में श्रीमती अजब देवी पत्नी श्री मुकेश कुमार ग्राम परवई पोस्ट पुनावली कलां ब्लॉक बड़ागांव जिला झाँसी की निवासी हूँ।
मेरा परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार है तथा मेरे परिवार के पास रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है एवं मेरा परिवार वर्तमान में बारिश के ख़राब मौसम में भी एक मिटटी के कच्चे घर तथा उसपर तिरपाल की छत के सहारे दिन गुजारने को मजबूर है, बरसात और ठण्ड के मौसम में परिवार व बच्चों को बेहद कठिनायों का सामना करना पड़ता है। महोदय मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि हम स्वयं से पक्का मकान बनवा सकें।
उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले 3-4 वर्षों से ग्राम पंचायत स्तर पर अनेकों बार दस्तावेज जमा किए हैं लेकिन हर बार सर्वे होता है फोटो खीची जाती है और उससे आगे कुछ पता नहीं चलता है कि मेरा आवास क्यों नहीं आ रहा है ग्राम स्तर के अधिकारी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी पूछने पर सूची में नाम होने की बात कहते हैं, लेकिन अभी तक मेरा आवास नहीं आया है।
अतः महोदय जी से विनम्र अनुरोध है मेरे घर की स्थिति की पुनः जाँच एवं सर्वे करवा कर मेरे परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मेरा पक्का घर बनवाने (सूची में नाम जोड़ने) की कृपा करें तो श्रीमान जी की अति कृपा होगी।
जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वीडिओ एडियो को निर्देश दिए कि मौके पर स्वयं जाकर दिए गए निर्देशों के क्रम में विस्तृत जांच करवाना सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन से पूर्व जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सीओ सुश्री प्रिया से संयुक्त रूप से बुन्देलखण्ड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) मैं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लेखपालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रमाण पत्र पाने वाले लेखपाल सुश्री मोनिका रावत, श्री जवाहर सिंह, श्री रवीन्द्र उपाध्याय, सुश्री आकांक्षा सिंह, सुश्री सपना यादव, श्री कल्याण सिंह, श्री रोहित राय, सुश्री तपस्या गौतम, श्री कुणाल साहू, श्री धर्मेन्द्र सिंह आदि।
लेखपाल उपस्थित रहे।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह, सीओ सुश्री प्रिया सिंह, तहसीलदार सदर श्री विवेक कुमार, नायब तहसीलदार झांसी श्री मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार बबीना श्री अजीत यादव एवं नायब तहसीलदार रक्सा श्री अवनीश कुमार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

