• Mon. Aug 31st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

कार्यदायी संस्थाओं को दी चेतावनी, समय सीमा बीत जाने के बाद कार्य पूर्ण करने पर होगी रिकवरी:- सीडीओ

ByBKT News24

Aug 31, 2026

कार्यदायी संस्थाओं को दी चेतावनी, समय सीमा बीत जाने के बाद कार्य पूर्ण करने पर होगी रिकवरी:- सीडीओ

** विकासखंड बंगरा में निर्मित सामुदायिक भवन की होगी क्रॉस चैकिंग, गुणवत्ता संतोषजनक न होने पर होगी वसूली

** सीएमआईएस पोर्टल पर विकास कार्यों की सीडीओ ने की समीक्षा, लापरवाही पर होगी कार्यवाही

सीडीओ श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में सोमवार विकास भवन नवीन सभागार में सीएमआईएस पोर्टल पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों की क्लास लगाते हुए समय सीमा बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करें, अन्यथा वसूली की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा, यदि निरीक्षण के दौरान कार्य मानक पाए जाते हैं तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, यदि वे गुणात्मक सुधार नहीं लाते। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे सभी निर्माण कार्यों की प्रगति को सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बन वार्ड ने जनपद में सामुदायिक भवन/ बारात घरों कि निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य समय सीमा के बाहर जाकर पूर्ण किया जाता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था से रिकवरी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चिरगांव देहात में यूपीपीसीएल द्वारा निर्माणाधीन बारात घर की घटिया क्वालिटी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यदायी संस्था को सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज झांसी परिसर में 29 नग टाइप-4 आवासों के जीर्णोद्धार की प्रगति एवं गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्वयं एवं टेक्निकल टीम के साथ निरीक्षण करने की बात कही। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम द्वारा आवासों में किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों में सीलन आने की शिकायत की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज, झांसी में 500 बैडेड अस्पताल एवं 100 बैडेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल हेतु एसटीपी ईटीपी के कार्य की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने बंगरा में निर्मित सामुदायिक भवन की अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवन विंग श्री दीपांकर चौधरी के साथ क्रॉस चेकिंग करने तथा कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकारा एवं रेवन के उच्चीकरण कार्य का टेक्निकल टीम के साथ स्वयं निरीक्षण करेगें की सहमति दी।
आयोजित बैठक में पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार, डीएसटीओ डाॅ0 अर्जना सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण श्री रजनीश गुप्ता, अधिशासी अभियंता आरईडी श्री रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण भवन विंग श्री दीपांकर चौधरी सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित